मृतक किसानों के परिजनों को मिलेगा 45-45 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी

567 0

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के उपद्रव के बाद भड़की हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत के बाद अब मामला शांत हो रहा है। किसान नेताओं तथा लखीमपुर जिला प्रशासन के बीच में कई बिंदुओं पर समझौता होने के बाद हिंसक झड़प में मारे गए चार किसानों के परिजनों को 45-45 रुपए आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही मृतक परिवारों के एक सदस्य  को नौकरी और मामले की आठ दिन के भीतर जांच कर आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी। सोमवार सुबह से दो राउंड की बैठक के बाद प्रशासन और किसानों के बीच सहमति बन गई है। किसान नेता चार मृतक किसानों का अंतिम संस्कार करने पर राजी हो गए हैं।  जिसके बाद किसानों ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की बात कही।

घायलों को 10-10 लाख की मदद

एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की तरफ से 45-45 लाख रुपए का मुआवजा और किसान बिमा से पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को उसकी योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा घायलों को 10-10 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। किसानों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई  की जाएगी। इसके अलावा पूरे मामले की हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से न्यायिक जांच भी की जाएगी।

लखीमपुर खीरी में नेताओं को एंट्री बैन
प्रशांत कुमार ने कहा कि जिले में धारा 144 की वजह से किसी भी नेता को एंट्री नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के सदस्यों और किसान नेताओं के आने जाने पर कोई रोक नहीं है।

 

Related Post

Synthetic Running Track

योगी आदित्यनाथ सरकार जौनपुर के खिलाड़ियों को नए साल में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक की देगी सौगात 

Posted by - December 2, 2025 0
लखनऊ: पूर्वांचल की मिट्टी अब और मेडल लाने के लिए तैयार हो रही है। जौनपुर की धरती से अब जल्दी ही…
Deepotsav

अयोध्या ने बनाया नया कीर्तिमान, 22.23 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की नगरी

Posted by - November 11, 2023 0
लखनऊ/अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अयोध्या ने नया कीर्तिमान बनाते हुए दीपोत्सव 2023 (Deepotsav) में 22.23 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए।…
Swachh Festival 2024

दीपावली, भैया दूज और छठ जैसे त्योहारों को स्वच्छता के साथ मनाने के लिए योगी सरकार की पहल

Posted by - November 9, 2023 0
लखनऊ। दीपावली, भैया दूज और छठ जैसे त्योहारों को देखते हुए योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…