पुलिसकर्मियों पर बरसी प्रियंका गांधी, कहा- ‘छूकर दिखाओ मुझे, पहले वॉरंट लेकर आओ तब रोकना’

590 0

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी को सोमवार सुबह यूपी पुलिस ने सीतापुर में हिरासत में ले लिया। इस दौरान प्रियंका गांधी और पुलिसवालों के बीच लंबी कहासुनी भी हुई। प्रियंका गांधी ने पुलिसवालों को कहा कि वह सभी कानून जानती हैं और पुलिस उन्हें ऐसे ही बिना वारंट के नहीं पकड़ सकती।

प्रियंका ने उन्हें रोकने वाले पुलिस अफसर सी ओ बिसवां यादवेंद्र यादव व महिला दरोगा मधु यादव से बहस की। उनपर जबरन घसीटने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा महिला से बात करना सीखो।

बता दें कि लखीमपुर खीरी पहुंचने से पहले ही अब प्रियंका गांधी को सुबह लगभग 5:30 बजे हरगांव थाना क्षेत्र इलाके में हिरासत में ले लिया गया। रात 12:00 से लेकर सुबह 5:30 तक प्रियंका और प्रशासन में लुका-छुपी का खेल चला था। प्रियंका को फिलहाल पुलिसवाले सेकंड बटालियन गेस्ट हाउस में ले गए हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका सुबह 4 बजे के करीब लखीमपुर खीरी की सरहद पर पहुंचीं थीं। इस दौरान प्रियंका गांधी पुलिसकर्मियों पर बरसती हुई नजर आईं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। दरअसल प्रियंका गांधी कांग्रेसी नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ लखीमपुर जाना चाह रही थीं। लेकिन प्रशासन ने उन्हें जाने नहीं दिया। आरोप है कि पुलिसवालों ने उन्हें रोकने के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। इसी को लेकर प्रियंका गांधी ने पुलिसकर्मियों को खूब सुनाया है।

प्रियंका ने पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार

प्रियंका गांधी ने पुलिसकर्मियों से कहा जिस तरह आपने मुझे धक्का मारा, जबरन ले जाने की कोशिश की वो फिजिकल असॉल्ट, किडनैप की कोशिश, किडनैप की धाराओं में आता है। मैं सब समझती हूं, छूकर दिखाओ मुझे। जाकर अपने अफसरों से, मंत्रियों ने वारंट लाओ, ऑर्डर लाओ। प्रियंका आगे कहती हैं, अरेस्ट के लिए महिलाओं को आगे मत करो। महिलाओं से बात करना सीखो।

प्रियंका गांधी ने कहा कि, ‘छूकर देखो मुझे, तुम्हारे प्रदेश में नहीं होगा, लेकिन कानून है इस देश में। हमें हिरासत में लेना है तो लो, लेकिन इस तरह जबरदस्ती के साथ नहीं। प्रियंका ने आगे कहा कि ‘मुझे वारंट दिखाओ, अगर आपके पास नहीं है तो कोई हक नहीं है हमें रोकने का। क्या समझ रखा है, लोगों को मार सकते हो, किसानों को कुचल सकते हो, तो समझ रखा है कि हमें भी रोक लोगे।

 

Related Post

CM Yogi

जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता दें अधिकारी : मुख्यमंत्री

Posted by - October 27, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर पात्र व्यक्ति को शासन की कल्याणकारी…
Ban on use of plastic bottles in government offices

सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल और कागज के दुरुपयोग पर लगी रोक

Posted by - February 28, 2023 0
लखनऊ। सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) के इस्तेमाल और कागज की बर्बादी को लेकर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi…
CM Yogi

44वें शतरंज ओलम्पियाड: वर्ल्ड चैंपियन ग्रैंडमास्टर के साथ सीएम योगी ने खेला चेस

Posted by - June 27, 2022 0
लखनऊ: शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले-2022 के लखनऊ आगमन पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि…