उत्तर प्रदेश में डेंगू और मलेरिया का कहर जारी, प्रतिदिन आ रहे नए मामले

595 0

लखनऊकोरोना महामारी के साथ डेंगू और मलेरिया पांव पसार रहा है। देश के कई हिस्सों में डेंगू और मलेरिया का कहर जारी है। सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश से सामने आ रहे हैं। यहां ज्यादातर जिलों में लगभग हर दिन नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन इसके लिए लगातार नए कदम उठा रहा है। इसके लिए प्रशासन आस-पास के इलाकों में गंदे नालों की साफ-सफाई करवा रहा है ताकि मच्छर पनप ना पाएं।

लखनऊ में नहीं थम रहा डेंगू का कहर

लखनऊ में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां रविवार को सात नए मरीज मिले हैं। वहीं 1178 घरों में लार्वा की जांच की गई। करीब दो महीने से शहर में वायरल फीवर और डेंगू के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इसके चलते शहर को 12 सेक्टरों में बांटा गया है। पिछले तीन वर्षों में डेंगू के हाटस्पाट रहे क्षेत्रों में अधिक ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

बरेली में डेंगू और मलेरिया का कहर

बरेली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी आई है। शनिवार को यहां डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। इसके साथ ही मरीजों का कुल आंकड़ा 64 तक पहुंच गया है, वहीं तीन मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके अलावा मलेरिया के केस भी बढ़ रहे हैं। शनिवार को 487 लोगों की जांच की गई, जिसमें से छह में मलेरिया की पुष्टि हुई।

 

Related Post

Basant Panchami

माघ मेला-2026 का प्रतीक चिन्ह जारी, आध्यात्मिक ऊर्जा और नक्षत्रीय गणित का अद्भुत समन्वय

Posted by - December 11, 2025 0
प्रयागराज। महाकुंभ-2025 के दिव्य और भव्य आयोजन के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब माघ मेला-2026 (Magh Mela)…
Prayagraj descended to help the devotees in Maha Kumbh

महाकुम्भ में उमड़े श्रद्धालुओं के जनसमुद्र की मदद को उतरा प्रयागराज, आसपास के जिलों के लोग भी कर रहे सहयोग

Posted by - January 31, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भनगर (Maha Kumbh Nagar) में उमड़ रहे आस्था के जनसमुद्र को संभालने और सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश के…
GBC

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए अयोध्या में निवेशकों में दिख रहा उत्साह

Posted by - June 24, 2023 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  की अगुवाई में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के सफल आयोजन के बाद अब…