मुंबई में गाइंडलाइंस जारी, नवरात्रि का बड़ा जश्न मनाने पर रोक

724 0

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना संकट को देखते हुए बीएमसी ने कड़ा फैसला लिया है। मुंबई में इस साल भी लोगों को बड़े स्तर पर नवरात्रि का जश्न मनाने का मौका नहीं मिलेगा। बीएमसी ने गुरुवार को साफ किया है कि इस साल भी मुंबई में कोई गरबा इवेंट नहीं आयोजित किया जाएगा।

बीएमसी ने तय की मूर्ति की ऊंचाई

जानकारी के मुताबिक बीएमसी ने दुर्गा पंडालों और घर-सोसाइटी में लगने वाली दुर्गा मूर्ति की ऊंचाई भी तय कर दी है। कम्युनिटी मंडल में चार फीट और घर-सोसाइटी में दो फीट की मूर्ति लगाई जा सकती है।

कोरोना नियमों का पालन करने की अपील

नवरात्रि सात अक्टूबर से शुरू हो रही है, ऐसे में बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना गाइडलाइन्स का पालन किया जाए और किसी तरह का बड़ा जश्न ना मनाया जाए। कोरोना काल में लगातार दूसरी बार है जब नवरात्रि के मौके पर ऐसी पाबंदियां लगाई जा रही हैं।

नहीं मिलेगी गरबा की अनुमति

नवरात्रि के मौके पर लगने वाले किसी सार्वजनिक मंडल के लिए बीएमसी से ऑनलाइन परमिशन ली जा सकती है, तय ऊंचाई की ही मूर्ति लगाई जा सकेगी। साथ ही गरबा की अनुमति नहीं मिलेगी। बीएमसी ने सभी सार्वजनिक मंडलों से अपील की है कि भीड़ कम करने के लिए ऑनलाइन दर्शन की सुविधा करें, सोशल मीडिया पेज पर भी लाइव चलाएं।
गाइडलाइन्स का पालन जरूरी

बीएमसी के मुताबिक, किसी भी मंडल में आरती के वक्त दस से अधिक लोगों के एक साथ खड़े होने की अनुमति नहीं है। हर किसी को मास्क पहनना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। सभी से पुलिस द्वारा जारी अन्य गाइडलाइन्स का पालन करने की भी अपील की गई है।

5 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में अभी भी करीब 36 हजार कोरोना के मामले एक्टिव हैं, जबकि मुंबई में ही 5 हजार से ज्यादा केस हैं।

 

Related Post

Monica

पूरे देश में हो रही मोनिका की चर्चा, स्पाइसजेट विमान में बचाई थी कई जान

Posted by - June 20, 2022 0
पटना: पटना-दिल्ली (Patna-Delhi) स्पाइसजेट बोइंग SpiceJet Boeing 737 की पायलट, कैप्टन मोनिका खन्ना (Monica Khanna) इस समय अपनी बहादुरी की…
निर्भया केस

निर्भया केस: राष्ट्रपति ने मुकेश की दया याचिका की खारिज, अब फांसी पक्की

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। निर्भया केस के दोषी मुकेश की दया याचिका गृह मंत्रालय ने गुरुवार रात राष्ट्रपति को भेजी गई थी,…
CM Bhajanlal Sharma

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश की दशा और दिशा बदली: सीएम भजनलाल शर्मा

Posted by - April 22, 2024 0
अजमेर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष…