दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे दाम

706 0

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में आज शुक्रवार यानी 1 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी की गई है। महीने की शुरुआत ही डीजल के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी से हुई है। वहीं, पेट्रोल के दाम भी आज बढ़ गए हैं।

राजधानी दिल्ली में आज डीजल 30 पैसे महंगा हुआ है। वहीं पेट्रोल में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे डीजल की कीमत 89.87 से बढ़कर 90.17 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, पेट्रोल आज 101.64 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में भी पेट्रोल 24 पैसे महंगा हुआ है और डीजल के दामों में 32 पैसे प्रति लीटर की तेजी आई है। मुंबई में पेट्रोल 107.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 97.84  रुपये प्रति लीटर दर्ज पहुंच गया है।

4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत इस प्रकार है-

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 101.89  90.17
मुंबई 107.95 97.52
कोलकाता 102.47 93.27
चेन्नई  99.58 94.74

 

गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर को पार कर चुकी हैं लेकिन तेल कंपनियां रूकने का नाम नहीं ले रही है। 24 सितंबर के बाद से डीजल की कीमतों में 6 बार इजाफा किया जा चुका है, वहीं डीजल की कीमतों में तीसरी बार वृद्धि की गई है।

एक SMS से जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

बात दें कि देश में हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन तेल की नई कीमतें जारी होती हैं और आप एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं। आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी।

 

Related Post

CM Dhami

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: सीएम धामी ने माताजी संग किया मतदान

Posted by - July 24, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रम में गुरुवार को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने अम्ब्रेला ब्राण्ड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की प्रगति की समीक्षा की

Posted by - January 5, 2024 0
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को अंतर्रास्ट्रीय बाजार में…

दिल्ली: पुजारी द्वारा नाबालिग दलित बच्ची के साथ रेप मामले में उठी न्याय की मांग

Posted by - August 3, 2021 0
दिल्ली के ओल्ड नांगल गांव में श्मशान घाट के भीतर पुजारी एवं उसके दो साथियों द्वारा 9 साल की बच्ची…
Suvendu Adhikari

बंगाल विस चुनाव : शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से दाखिल किया नामांकन

Posted by - March 12, 2021 0
कोलकाता । भाजपा नेता शुभेंद्र अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने नंदीग्राम से नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि नामांकन…