कांग्रेस नेता विश्वबंधु रॉय महाराष्ट्र सरकार से खफा, राज्यपाल से की उद्धव की शिकायत

447 0

मुंबई। मुंबई के साकीनाका दुष्कर्म व हत्याकांड को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गर्म है। इस हत्याकांड को निर्भया-2 कहा गया है। राज्य में सत्तारूढ़ एमवीए गठबंधन के घटक दल कांग्रेस के एक नेता ने मामले में दूसरे राज्यों के लोगों को निशाना बनाने पर सीएम उद्धव ठाकरे की आलोचना की है। उन्होंने इसे लेकर राज्यपाल को पत्र लिखा है।

कांग्रेस नेता ने की सरकार की आलोचना

साकीनाका दुष्कर्म व हत्याकांड को लेकर शिवसेना व सीएम उद्धव ठाकरे ने कथित तौर पर परप्रांतियों को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस नेता विश्वबंधु रॉय ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी को लिखे पत्र में इस हत्याकांड को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार के रवैये की आलोचना की है।

रॉय ने पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक क्षेत्रीय पार्टी के नेता हैं और उनकी चिंता क्षेत्रीयता है। ठाकरे ने इस हत्याकांड में दूसरे राज्यों के लोगों को निशाना बनाया है। अपने वोट बैंक को संतुष्ट करने के लिए सीएम ने ऐसा किया है।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म और हिंसा मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। मामले में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का सुझाव बहुत ही सराहनीय है। आपने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। इसके लिए मैं आभार प्रकट करता हूं। साकी नाका मामले के बाद मुख्यमंत्री ठाकरे ने अप्रत्यक्ष रूप से दूसरे राज्य के लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। अपराधी किसी भी भाषा, धर्म या जाति का हो, उसे सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

 

Related Post

Rajya Sabha

बजट सत्र : पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि पर विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा 1 बजे तक स्थगित

Posted by - March 8, 2021 0
नई दिल्ली । बजट सत्र (Parliament budget) के दूसरे चरण में राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। बता दें…
Professor

गुरू जम्भेश्वर व मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में 518 शैक्षिक पदों का सृजन

Posted by - August 29, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद एवं…
Pushkar Singh Dhami

दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Posted by - March 22, 2022 0
देहरादून: उत्तराखंड में दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने मंगलवार को कचहरी, देहरादून…