जाति जनगणना को लेकर तेजस्वी का बड़ा बयान, सीएम नीतीश से तीन दिन में मांगा जवाब

594 0

पटना। जाति जनगणमा को लेकर राबड़ी आवास पर शुक्रवार रात हुई महागठबंधन की बैठक के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी घटक दलों ने नीतीश कुमार को जातिगत जनगणना पर रुख स्पष्ट करने के लिए तीन दिनों की मोहलत दी है। अगर वे जवाब नहीं देते हैं तो उसके बाद हमलोग अपना एक्शन प्लान बनाएंगे।

जातिगत जनगणना बिहार की इच्छा- तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि जातिगत जनगणना के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। बिहार विधानसभा और विधान परिषद से दो-दो बार सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। यह बिहार की इच्छा है। जो कि राष्ट्रहित में है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार के सारे दल भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 23 अगस्त को मिलने भी गए थे। हमने प्रस्ताव दिया था कि अगर केंद्र सरकार जातिगत जनगणना के लिए तैयार नहीं होती है तो राज्य सरकार को अपने खर्चे पर कराना चाहिए।

तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

तेजस्वी ने कहा कि देशभर के 80- 90 फीसदी लोग चाहते हैं कि जाति जनगणना हो। तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि इस बार जातिगत जनगणना नहीं होगी। इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र में बैठी आरएसएस विचारधारा वाली सरकार जातीय जनगणना नहीं करवाना चाहती है।

तेजस्वी ने कहा कि जातिगत जनगणना होने से यह भी पता चलेगा कि आरक्षण में किन जातियों को लाना है और किन जातियों को नहीं लाना है?

भारत बंद को महागठबंधन का समर्थन- तेजस्वी
वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सारी पार्टियां भारत बंद का समर्थन करेंगी। उन्होंने कहा कि हमलोग 27 सितंबर को किसानों के भारत बंद का सक्रिय समर्थन देने की घोषणा करते हैं।

Related Post

UPIMLC

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को जल्द ही ‘एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ से लैस करेगी योगी सरकार

Posted by - September 1, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के एक्सप्रेसवेज को अत्याधुनिक सुविधाओं…
Gaurav Gogoi

पीएम मोदी को महाराष्ट्र सरकार को गिराने के बजाय बाढ़ की चिंता करनी चाहिए: गौरव गोगोई

Posted by - June 23, 2022 0
गुवाहाटी: असम कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा…
मेडिकल कॉलेज घोटाला

मेडिकल कॉलेज घोटाला: लखनऊ और दिल्ली में सीबीआई ने की छापेमारी

Posted by - December 6, 2019 0
लखनऊ। मेडिकल कॉलेज घोटाले के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को लखनऊ में छह स्थानों पर छापेमारी…
औवैसी का तंज

झारखंड चुनाव : ओवैसी बोले- बीजेपी को रोको, लेकिन कांग्रेस भी दूध की धुली नहीं

Posted by - November 30, 2019 0
जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव में शनिवार को प्रचार के लिए उतरे एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने विरोधियों पर जमकर…