सुरक्षा एजेंसी: सूत्र के अनुसार जम्‍मू कश्‍मीर में इस समय करीब 200 आतंकी सक्रिय

621 0

अफगानिस्‍तान में तालिबान के कब्‍जे के बाद पाकिस्‍तानकी खुफिया एजेंसी आईएसआई को इस समय मजबूत स्थिति में देखा जा रहा है।अफगानिस्‍तान पर तालिबान के कब्‍जे के पहले ही आईएसआई लश्‍कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्‍मद और अल बद्र जैसे आतंकी संगठनों के आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने का प्रयास कर चुकी है। ऐसा पिछले 2 महीने में देखने को मिला है। अफगानिस्‍तान में तालिबान को पाकिस्‍तानी मदद मिलने की भी बातें सामने आई हैं।

सुरक्षा एजेंसी के एक सूत्र के अनुसार जम्‍मू कश्‍मीर में इस समय करीब 200 आतंकी सक्रिय हैं। इनमें विदेशी आतंकी भी शामिल हैं। वे आतंकी हमले के लिए आईएसआई के इशारे का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इस साल जनवरी से लेकर अब तक आतंकियों को पनाह देने वाले करीब 500 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  रिपोर्ट के अनुसार एक सेक्‍योरिटी अफसर का कहना है, ‘हम लगातार कुछ संदिग्‍धों पर करीबी नजर रखे हुए हैं। ये लोग खुद को राष्‍ट्रवादी के रूप में जाहिर करते हैं। हम इन्‍हें जल्‍द ही दबोच लेंगे। ’

खुफिया एजेंसी के कुछ वरिष्‍ठ अफसरों का कहना है कि भारतीय एजेंसियां घुसपैठ और पाकिस्‍तान व पीओके में आतंकी लॉन्‍चपैड की घटनाओं को अफगानिस्‍तान में हो रही घटनाओं से जोड़कर नहीं देख रहे हैं। बल्कि इसे आईएसआई के गेम प्‍लान के रूप में देख रहे हैं। हालांकि अफगानिस्‍तान में छोड़े गए अमेरिकी हथियार और अफगानिस्‍तान से कुछ आतंकियों का जम्‍मू कश्‍मीर की ओर आईएसआई की मदद से रुख करना चिंता का विषय है।

40 साल बाद कोरोना वैक्सीन ने जगाई, एड्स के भी इलाज की उम्मीद !

ISI के मंसूबे को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हैं। आईएसआई के प्रयासों को बेअसर करने के लिए भारतीय सुरक्षा बलों ने सीमा ग्रिड को और मजबूत कर दिया है साथ ही पाकिस्तान बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी है। घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को कश्मीर के गांवों में आसानी से कोई ठिकाना न मिले इसके लिए खास नजर रखी जा रही है।

Related Post

अमित शाह

मोदी सरकार में आतंकियों की रूह भारत की सीमाओं में घुसने से हैं कांपती : अमित शाह

Posted by - November 21, 2019 0
लोहरदगा। झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस पर बड़ा आरोप…
Rising Rajasthan

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल एक्सपो में लगी रेलवे की प्रदर्शनी : विभिन्न प्रकार के इंजनों के आकर्षित मॉडल प्रदर्शित

Posted by - December 10, 2024 0
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा प्रताप नगर स्थित जेईसीसी में लगे राइजिंग राजस्थान ग्लोबल एक्सपो (Rising Rajasthan Global Expo) में…
Oxygen 1

‘दिल्ली के किन अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी?’ हाई कोर्ट ने सरकार से मांगी लिस्ट

Posted by - April 22, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार (Kejriwal Government) से उन अस्पतालों की लिस्ट मांगी जिसमें ऑक्सीजन की कमी…

पीएम मोदी ने राजस्थान को दी बड़ी सौगात, 4 नए मेडिकल कालेज की रखी नींव

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान को 4 मेडिकल कॉलेजों की सौगात दी…