बिहार: तेजस्वी-तेजप्रताप में सबकुछ ठीक नहीं! जन्माष्टमी पर लगे पोस्टरों से तेजस्वी की तस्वीर गायब

590 0

बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में सबकुछ अभी ठीक नहीं है, RJD नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच जंग जारी है। जन्माष्टमी के अवसर पर पटना की सड़कों पर पोस्टर लगे हैं, जिनमें तेजप्रताप यादव हैं, लालू-राबड़ी भी हैं लेकिन तेजस्वी यादव नहीं हैं। खास बात ये है कि तेजप्रताप यादव हमेशा खुद को कृष्ण और तेजस्वी यादव को अपना अर्जुन बताते आए हैं।हालांकि तेजप्रताप यादव द्वारा जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई है उसमें तेजस्वी यादव का चेहरा जरूर दिखाई दिया।

हाल ही में जब पार्टी दफ्तर पर छात्र राजद द्वारा तेजप्रताप यादव का पोस्टर लगाया गया था, तब उसमें से तेजस्वी यादव की तस्वीर गायब थी। दरअसल, कृष्ण भक्त रहे तेज प्रताप यादव ने जन्माष्टमी पर अपने ट्विटर हैंडल पर लोगों को शुभकामना संदेश देने के लिए एक पोस्टर शेयर किया है। जहां शाम तक राजधानी की सड़कों पर लगे पोस्टर से तेजस्वी यादव नदारद थे,वहीं ट्विटर पर शेयर किए गए पोस्टर में तेज प्रताप के साथ लालू राबड़ी के साथ तेजस्वी को भी जगह दी गई है। हालांकि इस पोस्टर में भी तेज प्रताप की तस्वीर बड़ी दिखाई दे रही है।

किसानों पर लाठीचार्ज को राउत ने बताया तालिबानी मानसिकता, बोले- यह देश के लिए शर्मनाक घटना

गौरतलब है कि छात्र राजद के एक ऐसे ही पोस्‍टर को लेकर काफी बवाल अब तक हो चुका है। मामला तूल पकड़ने लगा था। इस बीच तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से नया पोस्‍टर जारी किया, जिसमें तेजस्‍वी यादव की भी तस्‍वीर लगाई गई है। इसे भूल सुधार के तौर पर देखा जा रहा है। अब राजद समर्थक प्रार्थना कर रहे हैं कि दोनों भाइयों के बीच की दूसरी इस पोस्‍टर के बहाने ही सही खत्‍म हो और लालू परिवार का संकट भी दूर हो।

 

Related Post

राष्ट्रपति कोविन्द, पीएम मोदी, सोनिया गांधी सहित कई नेताओं ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - October 2, 2021 0
नई दिल्ली।  महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज जयंती है। इस खास अवसर पर देश उन्हें…

PM- UP ने पूरे समार्थ्य से कोरोना का मुकाबला किया, ओवैसी- जनता के जख्मों पर छिड़क दिया नमक

Posted by - July 16, 2021 0
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को यूपी के मुरादाबाद में एक रोड शो करने पहुंचे थे, आज उन्होंने एक वीडियो…