किसानों पर लाठीचार्ज को राउत ने बताया तालिबानी मानसिकता, बोले- यह देश के लिए शर्मनाक घटना

616 0

हरियाणा के करनाल में किसान प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। लाठीचार्ज को राउत ने तालिबानी सोच बताया। संजय राउत ने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज की घटना देश के लिए शर्मनाक घटना है। यह तालिबानी मानसिकता है।उन्होंने कहा- ये सरकार कैसे कह सकती है कि वह गरीब-किसानों की सरकार है। ये किसानों के मन की बात भी नहीं सुनती है।

पुलिस की लाठीचार्ज में 10 लोगों के घायल होने की खबर है। जबकि अखिल भारतीय किसान सभा ने दावा किया है कि एक किसान की मौत हो गई है। शिवसेना सांसद की यह टिप्पणी शनिवार को हरियाणा के करनाल में पुलिस कार्रवाई के दौरान कई किसानों के घायल होने के बाद आई है। रविवार को लाठीचार्ज में घायल एक किसान की भी मौत हो गई।

बैठक में शामिल होने पहुंचे बीजेपी MLA की कार को किसानों ने घेरा, लगाए ‘वापस जाओ’ के नारे

इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब को तलब किया। इस पर संजय राउत ने कहा, ”हमारे परिवहन मंत्री अनिल परब को ईडी की ओर से अचानक नोटिस मिला था। यह हमारे लिए कोई बड़ी बात नहीं है। यह डेथ वारंट नहीं है। यह हमारे लिए मेडल है। ईडी ने भाजपा के कार्यालय में सर्वश्रेष्ठ अधिकारी या ईडी के कार्यालय में भाजपा के पदाधिकारी को रखा है। राजनीति में काम करने वालों को इस तरह की चिट्ठी आती ह।

Related Post

CM Dhami

भारतीय न्याय संहिता जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर

Posted by - March 7, 2026 0
​भारत की न्यायिक और कानून प्रवर्तन प्रणाली के आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करते हुए,…
FDA becomes alert on the quality of packaged drinking water

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर और ठंडे पेय पदार्थों की गुणवत्ता व भंडारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई – डॉ. आर. राजेश कुमार*

Posted by - May 15, 2025 0
गर्मियों में तापमान में तेज़ी से वृद्धि और पर्यटन सीजन की शुरुआत को देखते हुए उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि…
IIT Kharagpur

आईआईटी खड़गपुर ने विकसित की जल शुद्धिकरण की तकनीक

Posted by - March 11, 2021 0
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आआईटी) खड़गपुर (IIT Kharagpur) स्थित तकनीकी उत्कृष्टता केंद्र जल शुद्धिकरण पर ध्यान केंद्रित कर रहा…