मुंबई वसूली कांड में अनिल देशमुख को CBI की क्लीन चिट! रिपोर्ट हुई वायरल

653 0

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को सीबीआई द्वारा क्लीन चिट दिए जाने की एक रिपोर्ट वायरल हो रही है जिसे लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। इस रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई ने अपनी प्रारंभिक जांच में अनिल देशमुख को क्लीन चिट दे दी है, उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। इस रिपोर्ट को डीएसपी आरएस गुंज्याल ने तैयार किया है, रिपोर्ट में देशमुख पर लगाए गए आरोप के हर पहलुओं पर चर्चा की गई है।

कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि सीबीआई ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है, कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा- सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए। हालांकि वायरल रिपोर्ट पर अभी तक सीबीआई की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, बता दें कि परमबीर ने देशमुख पर 100 करोड़ रुपए की वसूली का आरोप लगाया था।

कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने दावा किया है कि वसूली केस की जांच कर रही  सीबीआई के जांच अधिकारी को महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की कोई भूमिका नहीं मिली है इसके बाद साजिश के तहत एफआईआर हुआ है इसलिए  इस मामले की  सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो। उधर सीबीआई ने स्पष्टीकरण तो दिया है कि सबूतों के आधार पर कानूनी सलाह लेकर एफआईआर दर्ज हुई लेकिन वायरल प्राथमिक जांच रिपोर्ट के बारे में कुछ नहीं बोला है।

बढ़ते गैस के दाम पर ममता बनर्जी का तंज, कहा- मोदी का दिया उजाला ‘अंधेरा’ हो गया

इस रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई को प्राथमिक जांच में अनिल देशमुख के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले , जिससे अनिल देशमुख के ऊपर एफआईआर दर्ज हो सके। कांग्रेस ,एनसीपी सवाल उठा रही हैं कि अगर प्राथमिक जांच में सबूत नहीं तो एफआईआर क्यों दर्ज किया गया? हालांकि अभी तक ये कन्फर्म नहीं है की ये वायरल कॉपी प्राथमिक जांच रिपोर्ट की ही कॉपी है या फेक है। सीबीआई ने इस मामले में सफाई तो दी है और कहा है कि प्राथमिक जांच में मिले सबूत और कानूनी सलाह के बाद एफआईआर दर्ज किया गया।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- कार्य शैली में लाएं सुधार

Posted by - June 2, 2024 0
बनबसा(चम्पावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) जनपद चम्पावत में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर बनबसा पहुंचे। एनएचपीसी सभागार में…
CM Vishnu dev Sai

कुछ संस्थाएं प्रदेश में आदिवासियों को भ्रम में डाल रही हैं कि वह हिन्दू नहीं : विष्णुदेव साय

Posted by - April 18, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि मतांतरण रोकने के लिए हमारी सरकार ने कानून तैयार कर…
special military police bill

तो अब यूपी-ओडिशा-प.बंगाल के बाद बिहार में स्पेशल पुलिस विधेयक बना रार की नई वजह

Posted by - March 25, 2021 0
ऩई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के बाद बिहार सरकार स्पेशल सशस्त्र पुलिस विधेयक (Special Military Police Bill)…