बढ़ते गैस के दाम पर ममता बनर्जी का तंज, कहा- मोदी का दिया उजाला ‘अंधेरा’ हो गया

703 0

कोरोना संकट के बीच लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं। ममता ने कहा- किसी व्यक्ति को एकबार ही मूर्ख बनाया जा सकता है बार बार नहीं, सबको देख रहा कि डीजल-पेट्रोल के भाव कितना हो गए हैं। ममता बनर्जी ने पूछा गैस के लिए चलाई गई उज्ज्वला योजना कहां गई, आगे कहा- मोदी का दिया उजाला अब अंधेरे में बदल गई है। सीएम ये सब टीएमसी छात्र परिषद के स्थापना दिवस समारोह में बोल रही थी, जांच एजेंसियों को लेकर उन्होंने कहा- अब भाजपा हार गई है तो यही सब करेगी।

उन्होंने कहा- भाजपा नेताओं का ही एक दल कोयला माफियाओं के साथ मिलकर काम कर रहा है, हम इनके खिलाफ सबूत भेजेंगे।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को जांच एजेंसी की तरफ से अभिषेक बनर्जी व उनकी पत्नी को समन भेजा गया है। दोनों को कोयला घोटाले (Coal Scam) मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ED के नोटिस के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बीजेपी को लगता है कि हमारे खिलाफ ED का इस्तेमाल करके वह हम पर दबाव बना लेंगे लेकिन इससे हम और मजबूत होकर उभरेंगे।

बीजेपी के खिलाफ कोरग्रुप बनाने का प्रस्ताव:ममता बनर्जी  ने पिछले दिनों सोनिया गांधी की गैर बीजेपी दलों की बैठक में भी शामिल हुई थीं। विपक्षी दलों की डिजिटल मीटिंग में उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ संयुक्त आंदोलनों को लेकर विपक्षी नेताओं का एक ‘कोरग्रुप’ बनाने का प्रस्ताव रखा था।

बजरंग दल वालों ने ‘कामसूत्र’ किताब को लगाई आग, कहा- अगली बार बेचा तो दुकान जला देंगे

बनर्जी ने विपक्षी नेताओं से मतभेद दूर रखने और बीजेपी का एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील की थी।चुनाव के बाद हिंसा पर आमने-सामने:ममता बनर्जी और केंद्र सरकार के बीच पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान से ही तनातनी बनी हुई है। चुनाव के बाद हिंसा मामले में CBI अब तक 21 FIR दर्ज कर चुकी है। हिंसा के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

Related Post

CM Yogi

यह संकल्प पत्र देश के सभी नागरिकों को मोदी की गारंटी है: सीएम योगी

Posted by - April 14, 2024 0
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र रविवार को जारी हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने…
Looking for hate in the game

अमेठी : सवालों के घेरे में राहुल गांधी का नामांकन! 22 अप्रैल को होगी सुनवाई

Posted by - April 20, 2019 0
अमेठी। अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किए गए नामांकन के खिलाफ आपत्ति जताई गई है। अमेठी कलेक्ट्रेट में…
CM Bhajanlal Sharma

लोकसभा चुनाव में सभी पच्चीस सीटों पर कमल खिलाकर राजस्थान रचेगा इतिहास: सीएम भजनलाल

Posted by - March 22, 2024 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने दावा करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha…
Paddy

धान किसानों की समृद्धि में सहायक बनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार

Posted by - November 28, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) “समृद्ध किसान, सशक्त उत्तर प्रदेश” की परिकल्पना को हकीकत में बदल कर प्रदेश के धान…