SC ने गुजरात सरकार को लगाई फटकार, कहा- लोगों को कोविड से बचाने की बजाय आग से मार रहे

833 0

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को झटका देते हुए उस अधिसूचना पर रोक लगा दी, जिसमें कहा गया था कि जिन अस्पतालों के पास भवन उपयोग की अनुमति नहीं है, उनपर कार्रवाई नहीं की जाएगी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गुजरात में कोरोना के दौरान कई कोविड अस्पतालों में आग लगने के मामले में राज्य सरकार को जमकर फटकार लगाई। आग लगने की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए कोर्ट ने कहा-सरकार का कर्तव्य कोरोना से लोगों को बचाना है, लेकिन यह आग लगाकर मार देना चाहती है।

दरअसल गुजरात सरकार ने 8 जुलाई को जारी अधिसूचना में कहा था कि जिन अस्पतालों के पास भवन उपयोग की अनुमति नहीं है, उन पर अगले साल मार्च तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। पीठ में शामिल जस्टिस चंद्रचूड़ ने भी कहा कि सरकार को ऐसी अवैध इमारतों में अस्पताल चलाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। नोटिफिकेशन 8 जुलाई 2021 को जारी किया गया था।

इसमें कहा गया था कि बिल्डिंग यूज परमिशन लेने के लिए 31 दिसंबर 2021 से लेकर तीन महीने तक इसमें छूट होगी। गुजरात के अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने आया था।सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि हम भारतीय समाज की तमाम बीमारियां तो ठीक नहीं कर सकते, लेकिन बतौर जज हम जो भी कानून का राज स्थापित करने के लिए हो सकता है करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह मरीज को देखे।

अगर किसान खालिस्तानी तो दिल्ली में बैठी सरकार तालिबानी, बंदूक के दम पर कब्जा जमाया हुआ है- टिकैत

सभी राज्य सरकारों ने जगहों को अस्पताल में कन्वर्ट किया है। लेकिन, इस नाम पर लोगों के जीवन को खतरे में डालने का जस्टिफिकेशन नहीं हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिल्डिंग डेवलपमेंट, अथॉरिटी और कानून लागू कराने वाली एजेंसी के बीच माफिया लिंक है। लोग पीड़‍ित हो रहे हैं। हम इसे नहीं बर्दाश्त करेंगे।

Related Post

कोरोना वायरस

कोरोना वायरस से सबसे पहले आगाह करने वाले डॉक्टर की मौत, अस्पताल ने की पुष्टि

Posted by - February 7, 2020 0
नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस प्रकोप के बारे में सबसे पहले आगाह करने वाले डॉक्टर ली वेनलियांग की शुक्रवार…
पुरुष गर्भनिरोधक इंजेक्शन

भारत में दुनिया का पहला पुरुष गर्भनिरोधक इंजेक्शन जल्द हो सकता है लॉन्च

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)  ने बताया कि दुनिया के पहले इंजेक्टेबल पुरुष गर्भनिरोधक के क्लिनिकल परीक्षण को…
साहस को सलाम

साहस को सलाम : गर्भवती महिला स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की जंग में बनीं मिसाल

Posted by - April 26, 2020 0
राजस्थान। राजस्थान की भूमि वैसे तो ​बलिदानियों का क्षेत्र कहा जाता है, आज कोरोना की जंग में कई वीरांगनाएं खुद…

मस्तिष्क की तरह नजर आने वाला अखरोट, जाने इससे दूर होते है यह रोग

Posted by - August 21, 2020 0
आमतौर पर सभी लोगों को ड्रायफ्रूट्स बहुत पसंद होते हैं। ड्रायफ्रूट्स खाने में जितने अच्छे लगते हैं, स्वास्थ्य की दृष्टि…