गुजरात के डिप्टी सीएम ने कहा, जब तक हिन्दू बहुसंख्यक तभी तक चलेगा संविधान एवं कानून

556 0

अपने सांप्रदायिक भाषणों के लिए मशहूर गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने एकबार फिर से मुस्लिमों को निशाने पर लेकर बयानबाजी की है। नितिन ने कहा- जब तक हिन्दू बहुसंख्यक है तब तक संविधान, धर्मनिरपेक्षता एवं कानून की बात होगी, अल्पसंख्यक होते ही ये सब खत्म हो जाएगा। गांधीनगर के भारत माता मंदिर में उन्होंने कहा- मेरी बातों को जो भी वीडियो रिकॉर्ड करना चाहे कर ले, लिखकर रख ले, अल्पसंख्यक होते ही सबकुछ दफ्न हो जाएगा।

आखिर में उन्होंने कहा- मैं साफ कर दूं, मुसलमान और ईसाई भी देशभक्त हैं, हजारों मुस्लिम भारतीय सैन्य बलों में हैं वे सभी देशभक्त हैं। गुजरात हाईकोर्ट द्वारा धर्मांतरण कानून की धाराओं पर लगाए गए रोक के खिलाफ नितिन ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है।डिप्टी सीएम ने राज्य के विवादास्पद धर्मांतरण विरोधी कानून -गुजरात फ्रीडम ऑफ रिलिजन अधिनियम 2021 के बारे में चर्चा की।

सरकार ने ये कानून विवाह के जरिए जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए बनाया था। इस कानून के प्रावधानों की संवैधानिकताओं को चुनौती देने वाली कुछ याचिकाओं के बाद अधिनियम की कुछ धाराओं पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।  गुजरात सरकार का कहना है कि वो मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

BJP की साध्वी प्रज्ञा ने शिवराज सिंह को बताया गृह मंत्री, हुई ट्रोल

पटेल ने कहा कि उन्हें पता चला है कि अधिनियम को चुनौती देने वाली रिट याचिका एक संगठन द्वारा दायर की गई थी।  उन्होंने कहा कि मैं उस संगठन से पूछना चाहता हूं कि अगर हिंदू लड़कियां हिंदुओं से शादी करती हैं, मुस्लिम लड़कियां मुसलमानों से शादी करती हैं, ईसाई लड़किया ईसाई से शादी करती हैं।  सिख लड़कियां सिखों से शादी करती हैं तो उन्हों क्या दिक्कत है… मैं स्पष्ट करता हूं अगर कोई हिंदू लड़का एक निर्दोष मुस्लिम लड़की को धोखा देकर शादी करता है ये कानून उस पर भी लागू होता है।  इसलिए ये कानून किसी विशेष धर्म के लिए नहीं है।

Related Post

General MM Naravan

सेना प्रमुख ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कोरोना संकट पर तैयारियों की जानकारी दी

Posted by - April 29, 2021 0
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (MM Naravane) ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। उन्होंने…
नवरात्रि साधना

क्या हुआ जो कुछ ही घंटे में पीएम मोदी ने बदला सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला?

Posted by - March 3, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया छोड़ने की अटकलों पर आखिरकार विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है…

अजित पवार पर आईटी की बड़ी कार्रवाई, एक हजार करोड़ की संपत्ति सीज करने का आदेश जारी

Posted by - November 2, 2021 0
मुंबई। महाराष्ट्र में आयकर विभाग का एक्शन लगातार जारी है। डिप्टी सीएम अजित पवार पर आईटी का एक्शन शुरू हो…
Swachh Ghat Competition

स्वच्छ घाट प्रतियोगिता 2.0: छठ महापर्व पर घाटों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

Posted by - November 6, 2024 0
लखनऊ: छठ महापर्व (Chhath Mahaparv)के अवसर पर योगी सरकार प्रदेश में स्वच्छ घाट प्रतियोगिता 2.0 (Swachh Ghat Competition 2.0) का…