सिद्धू के सलाहकार मालविंदर माली ने दिया इस्तीफा, बोले- मुझे कुछ हुआ तो अमरिंदर होंगे जिम्मेदार

590 0

पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने इस्तीफा दे दिया है। माली ने दावा किया कि उनकी जान को खतरा है और उन्हें कुछ हुआ तो सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह जिम्मेदार होंगे। उल्लेखनीय है कि पंजाब के कांग्रेस इंचार्ज हरीश रावत ने सिद्धू से कहा था कि वे अपने सलाहकार को बर्खास्त करें। बता दें कि सिद्धू के सलाहकार माली ने कथित तौर पर दावा किया था कि ‘कश्मीर, कश्मीरी लोगों का देश है।

इससे पहले मालविंदर सिंह माली ने इंदिरा गांधी को लेकर भी विवादित पोस्ट किया था, तब से माली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।सिद्धू के नाम लिखे एक खत में मालविंदर सिंह माली ने कहा कि मैं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को सुझाव देने के लिए दी गई अपनी सहमति वापस लेता हूं। माली ने अपने बयान में लिखा कि मेरे खिलाफ कुछ नेताओं द्वारा नफरती कैंपेन चलाए गए। अगर मेरी जान को कोई नुकसान होता है या फिजिकल हार्म होता है तो इसके लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह, विजय इंद्र सिंगला, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, सुखबीर सिंह बादल, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और बीजेपी के सुभाष शर्मा, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा और जरनैल सिंह जिम्मेदार होंगे।’

बिहार: JDU विधायक के बयान के बाद NDA में तकरार चरम पर, भड़की BJP कार्रवाई की मांग पर अड़ी

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में मालविंदर सिंह माली और प्यारे लाल गर्ग को सलाहकार नियुक्त किया था। इसके बाद से माली पाकिस्तान, कश्मीर और इंदिरा गांधी पर दिए अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में थे। इतना ही नहीं, मालविंदर सिंह माली कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं और उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में अमरिंदर सिंह को ‘अली बाबा’ और उनके सहयोगियों को ‘चालीस चोर’ बताया था।

Related Post

Yogi Cabinet

महाकुम्भ से योगी ने दी ‘महासौगात’, यूपी बनेगा एयरोस्पेस का महारथी

Posted by - January 22, 2025 0
महाकुम्भ नगर। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक-सामाजिक समागम ‘महाकुम्भ 2025’ में जहां एक तरफ दुनियाभर के आस्थावानों का जुटान हो…

अमेरिका से लौटे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Posted by - September 26, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अमेरिका दौरे से भारत लौट आए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं के…
​Nikita Kaul​

सेना में लेफ्टिनेंट बनकर ​Nikita Kaul​ ने ​पति की शहादत को दिया सम्मान

Posted by - May 29, 2021 0
​​​जम्मू-कश्मीर के ​​पुलवामा आतंकी हमले में शहीद ​हुए ​​​सेना के मेजर ​​​​विभूति शंकर ढौंडियाल​ ​​की पत्नी ​​निकिता कौल (Nikita Kaul)…
Corona

कोरोना काल में राजनीति न हो

Posted by - May 28, 2021 0
उत्तर प्रदेश सरकार ने शासकीय, अर्द्धशासकीय तथा किसी स्थानीय प्राधिकरण के अधीन कार्यरत कर्मचारियों के हड़ताल करने पर पाबंदी को…