कत्लेआम हो रहा और कुछ लोग बेशर्मी से कर रहे हैं समर्थन- तालिबान का समर्थन करने वालों पर बरसे योगी

570 0

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद उसको लेकर भारत में लगातार बयानबाजी हो रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा-अफगानिस्तान में महिलाओं बच्चों पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन कुछ लोग बेशर्मी के साथ तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। योगी ने कहा कि कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ महिलाओं के उत्थान की बात करते हैं।

बता दें कि हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान के समर्थन में बयान दिया था। बता दें कि हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान के समर्थन में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि तालिबानियों ने मुल्क को आजाद करवाया है।  सपा सांसद के इस बयान के बाद उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया।  केस दर्ज हो के के बाद वह अपने बयान से पलटते हुए नजर आए।

उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश कोय गया है। मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा, मुझपर गलत इल्जाम लगाया गया है।  मैं इस मामले में भारत के नीतियों के साथ हूं। सपा सांसद के अलावा शायर मुनव्वर राणा ने भी विवादित बयान देते हुए कहा था कि यूपी में भी तालिबान जैसा ही काम हो रहा है।

तालिबान चले जाओ, वहां 50 रु है पेट्रोल, वहां भरवाओ- महंगाई पर सवाल पूछा तो बोले BJP नेता

सीएम योगी ने अपने संबोधन के दौरान तालिबान के समर्थन करने वालों पर तंज कसने के साथ ही विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर हमला किया।  वहीं सीएम योगी ने अपनी सरकार की योजनाओं के भी विधानसभा में सभी के सामने गिनाया. इसके साथ ही उन्होंने कुछ अहम घोषणाएं भी की।

Related Post

Maha Kumbh

सभी 75 जिलों के लिए संगम का पवित्र जल लेकर अग्नि शमन विभाग की दमकल रवाना

Posted by - February 28, 2025 0
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में इतिहास रचते हुए 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी…
UP Assembly

ऐतिहासिक फैसला: देश में पहली बार उप्र विधानसभा का एक दिन होगा महिला सदस्यों के नाम

Posted by - September 18, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा (UP Assembly) के मानसून सत्र (Moonsoon Session)…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री की दो टूक, विद्युत चोरी करने वालो पर की जाए सख्त कार्यवाही

Posted by - July 18, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित शिडयूल के अनुरूप अनवरत विद्युत आपूर्ति मिले, इसके हर संभव प्रयास किये जाए,…
National Jamboree

लखनऊ में दिखेगा ‘महाकुम्भ’ सा नजारा, बनेगी गेटेड टेंट सिटी, नेशनल जम्बूरी के लिए तैयारियां तेज़

Posted by - September 23, 2025 0
लखनऊ। लखनऊ का डिफेंस एक्सपो ग्राउंड नवंबर में एक भव्य अस्थायी नगर का रूप लेने जा रहा है। यहां बनने…