60 साल की आदिवासी महिला के साथ रेप मामले में पांच गिरफ्तार

740 0

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में 60 साल की आदिवासी महिला के साथ रेप के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विंध्य नगर थाना क्षेत्र की जयंत चौकी इलाके में पीड़ित महिला दातून बेचने का काम करती थी, घर लौट रही थी तो पांच लोगों ने उसे घेर लिया। महिला के साथ उसकी बहन को बंधक बना लिया, इसके बाद पांचो ने बारी-बारी रेप किया और उसके बाद वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली उसके हाथ पांव फूल गए, आनन फानन में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, दो नाबालिग भी इसमें शामिल हैं।

नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया, बाकी के तीन आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है, जल्द ही केस दर्ज करेगी।सिंगरौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने बताया कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक आदिवासी महिला से कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में 18 साल से कम उम्र के दो लोगों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  आरोपी वर्तमान में पुलिस हिरासत में हैं और आगे की जांच जारी है।

पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में आरोप मुक्त हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर

मध्य प्रदेश में जनवरी 2017 से जून 2021 तक बलात्कार के 26,708 मामले, सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के 37 मामले और नाबालिग लड़कियों के अपहरण के 27,827 मामले दर्ज किए गए, राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह यह जानकारी दी थी।  इस महीने की शुरुआत में, मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के एक सरकारी अस्पताल में एक वार्ड बॉय द्वारा 50 वर्षीय महिला मरीज के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था।

Related Post

cm dhami

सीएम धामी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भुवन चंद्र खंडूडी से की भेंट

Posted by - October 24, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र…
CM Dhami

सीएम धामी ने विज्ञान भारती द्वारा प्रकाशित पुस्तक का किया विमोचन

Posted by - August 22, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विज्ञान भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव…
CM Yogi

उप्र के लोगों ने परिवार वालों को नकार दिया, अब बिहार के लोगों की बारी: योगी

Posted by - April 15, 2024 0
पटना/औरंगाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को बिहार के औरंगाबाद पहुंचे। उन्होंने यहां औरंगाबाद लोकसभा सीट…
CM Dhami

सीएम धामी ने सिमड़ी गांव पहुंच ली घटना की जानकारी, आर्थिक मदद का किया ऐलान

Posted by - October 5, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तरकाशी में आए भूस्खलन से जान गवाने वाले पर्वतारोहियों और पौड़ी जिले…