आशीर्वाद यात्रा, चुनावी माहोल बनाने मे शामिल हुए तीन केंद्रीय मंत्री

617 0

यूपी में चुनावी माहौल बनाने के लिए भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा शुरू कर दी है। लखनऊ से शुरू हुई यात्रा में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र शामिल हुए हैं।इस यात्रा का मकसद पूरब से पश्चिम तक मंत्रियों के स्वागत कार्यक्रमों के जरिए चुनावी माहौल बनाने के साथ ही ब्राह्मण, कोरी, पासी, धनगर, लोधी और कुर्मी वोट बैंक को साधने की भी है।

बता दें कि जुलाई में हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी, मोहनलालगंज (लखनऊ) के सांसद कौशल किशोर, आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल, लखीमपुर खीरी के सांसद अजय मिश्रा टेणी, जालौन के सांसद भानु प्रताप वर्मा और  राज्यसभा सदस्य बदायूं के बीएल वर्मा को राज्यमंत्री बनाया गया था।

जिसके बाद भाजपा ने 16 से 19 अगस्त तक नवनियुक्त मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्रा निकालने की घोषणा की थी। 16 अगस्त को मंत्री दिल्ली से रवाना होकर चार से पांच लोकसभा क्षेत्रों में होते हुए 18 से 19 अगस्त के बीच अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचेंगे।

तीन से चार दिन चलने वाली यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले जिलों में मंत्रियों का स्वागत और सभाएं होंगी। पंकज चौधरी पिछड़े वर्ग के कुर्मी और बीएल वर्मा लोधी जाति से हैं। कौशल किशोर पासी, भानु प्रताप वर्मा कोरी और एसपी सिंह बघेल धनगर समाज से हैं। अजय मिश्रा टेणी ब्राह्मण हैं।

चुनाव 2022: फ्री बिजली मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस को आप की चुनौती

पार्टी इन मंत्रियों की सभाओं के जरिए इनके समाज को संदेश देने की कोशिश क रेगी कि पार्टी ने उन्हें सरकार व संगठन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया है। यात्राओं में क्षेत्र के सांसद और विधायकों के साथ पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को जन आशीर्वाद यात्रा का प्रभारी बनाया गया है।

Related Post

Sunil Gavaskar met CM Yogi

सुनील गावस्कर ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट, खेलों को बढ़ावा देने पर की चर्चा

Posted by - April 21, 2023 0
लखनऊ। लिटिल मास्टर के नाम से प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने आज (शुक्रवार) यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

जौनपुर एसपी सहित नौ पुलिस कर्मियों को वीरता व चार को राष्ट्रपति पदक, 73 को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक

Posted by - August 14, 2021 0
यूपी के जौनपुर के पुलिस अधीक्षक सहित नौ पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर वीरता पदक और चार को राष्ट्रपति…
Siberian birds will stay with us till Maha Kumbh

महाकुंभ में संगम की कलकल के साथ ही मन मोह लेगी 90 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षियों की कलरव

Posted by - November 18, 2024 0
प्रयागराज। अद्भुत महाकुंभ (Maha Kumbh) का साक्षी बनने लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर का 150 जोड़ा यहां आ चुका है। संगम की…