यूपी के जौनपुर के पुलिस अधीक्षक सहित नौ पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर वीरता पदक और चार को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति पदक पाने वाले अफसरों में पुलिस कमिश्नर नोएडा सहित चार पुलिसकर्मी हैं। वहीं, प्रदेश के 73 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक दिया जाएगा।
इन अफसरों को मिलेगा वीरता पुरस्कार:
– आईपीएस अजय कुमार साहनी।
– आईपीएस बिजेन्द्र पाल राना।
– आईपीएस अक्षय शर्मा।
– आईपीएस भूपेंद्र कुमार शर्मा।
– आईपीएस सुनील नागर।
– आईपीएस तस्लीम खान।
– आईपीएस प्रमेश कुमार शुक्ला।
– आईपीएस पंकज मिश्रा।
– आईपीएस शैलेंद्र कुमार।