किसानों के नाम पर डर फैलाने के लिए लाल किले के सामने खड़ी की गई कंटेनर की दीवार- टिकैत

776 0

15 अगस्त से पहले लाल किले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, किले के सामने कंटेनर से एक दीवार खड़ी कर दी गई है। 26 जनवरी को लाल किले में किसानों से हुई झड़प से सबक लेते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई, भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इस पर किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि किसानों के नाम पर जनता के अंदर भय बैठाने के लिए पुलिस यह सब कर रही है।

टिकैत ने कहा, ‘माहौल बनाने के लिए यह सब किया जा रहा है, जिससे जनता में एक भय रहे कि यहां किसान आएगा।’ टिकैत ने बताया कि वे उत्तराखंड के गांव में जा रहे हैं। नानकमत्था गुरुद्वारा है, कल उसी के नजदीक एक गांव में ध्वजारोहण करेंगे।

दिल्ली पुलिस ने लाल किले के सामने जो बड़े कंटेनर खड़े किए हैं, उन्हें स्वतंत्रता दिवस से पहले भित्तिचित्रों से सजाया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंटेनर्स की दीवारों पर इंडिपेंडेंस डे-थीम पेंटिंग्स पेंट की जाएंगी।

एक केंद्रीय मंत्री और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के बीच बंगले को लेकर किचकिच, सरकार ने दी सफाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चल रहे किसान आंदोलन के बहाने विदेशों से कुछ खालिस्तानी अलगाववादी सक्रिय हो गए हैं. खालिस्तानी चरमपंथी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा नहीं फहराने की धमकी तक दी है। ये धमकियां गुरपतवंत सिंह पन्नू के नाम से रेंडम रिकॉर्डेड फोन कॉल के जरिए दी जा रही हैं।

Related Post

विधानसभा चुनाव2019: महाराष्ट्र में चुनावों का एलान, 21 अक्टूबर को होगा मतदान

Posted by - September 21, 2019 0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज यानी शनिवार को महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों घोषणा…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा के लिए परेशानी का कारण बनी बन सकती है ये तिकड़ी

Posted by - January 12, 2020 0
नई दिल्ली।अभी हाल में झारखंड विधानसभा चुनाव  में सहयोगी दलों के साथ तालमेल न बिठा पाने का बड़ा नुकसान भाजपा…
Keshav Maurya

यूपी में शिक्षा व्यवस्था की बदलेगी सूरत! डिप्टी सीएम का ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Posted by - January 28, 2026 0
लखनऊ। आज नेता सदन विधान परिषद एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) की अध्यक्षता में विधान परिषद कक्ष संख्‍या…