विदेश मंत्री जयशंकर बोले- कोरोना से निपटने में उद्योगो की अहम भूमिका रही

746 0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को भारतीय उद्योग परिसंघ की सालाना बैठक को संबोधित करते हुए कोरोना महामारी से निपटने में उद्योगों की भूमिका की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब कोविड-19 वायरस पहली बार देश में फैला तो हम दो कारणों से इससे जल्दी उबरे। एक तो यह कि हमने जो भी किया वह निर्णायक रूप से किया और दूसरा वह प्रभावी रहा।

जयशंकर ने कहा कि कोरोना ने जब हमें घेरा तब हमारा स्वास्थ्य ढांचा इस महामारी को लेकर अल्पविकसित था। विदेश मंत्री ने कहा कि हम एक देश के रूप में न केवल इससे उबरे, बल्कि दूसरों की मदद भी की। खाड़ी जैसे देशों को दवाएं व खाद्य सामग्री भेजी, जो कि उस वक्त काफी जरूरी थी। बहुत कुछ किया गया। आज मैं उस वक्त उद्योगों द्वारा की गई मदद के प्रति आभार प्रकट करता हूं।

केंद्र ने राज्यों को अब तक 54 करोड़ से ज्यादा खुराक मुहैया कराई

विदेश मंत्री ने कहा कि महामारी के दौर में सभी लोग मदद के लिए आगे आए और मैं सोचता हूं कि उद्योगों ने बड़ा काम किया। सरकार ने हालात की गंभीरता जनता को समझाने और महामारी से बचाव के लिए लोगों को प्रेरित करने में सब कुछ किया।

Related Post

Priyanka Gandhi

आइसोलेशन प्रियंका गांधी, कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद लिया फैसला

Posted by - April 2, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आज अपना असम दौरा रद्द कर दिया है। कोरोना संक्रमित के…
Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड के समग्र विकास में सबकी भागीदारी हो सुनिश्चित : सीएम धामी

Posted by - April 20, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो। विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं…

मछली चोरी के शक में 8 आदिवासियों पर टूटा दबंगों का कहर, पंचायत के आदेश पर पेड़ से बांध कर पीटा

Posted by - June 22, 2021 0
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मछली चोरी के आरोप में बुरी तरह से पिटाई करने का मामला सामने आया है।…
आशुतोष टण्डन

शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड के तालाब का सौन्दर्यीकरण कार्य छह माह में करें पूर्ण : आशुतोष टण्डन

Posted by - March 4, 2020 0
लखनऊ। शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड के गायत्रीपुरम् में स्थित नगर निगम, लखनऊ की भूमि पर तालाब के सौन्दर्यीकरण एवं संरक्षण कार्य…