हिमाचल में लैंडस्लाइड होने से मलबे में दबी बस-कार, 40 से अधिक लोगों के फंसने की आशंका

756 0

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसेरी नेशनल हाईवे-5 पर चील जंगल के पास चट्टानें गिरने की घटना सामने आई है। हादसे में एचआरटीसी बस की चपेट में आने की सूचना है, सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई है। बस के अलावा दो कार भी मलबे में दब गई हैं, जो बस फंसी हुई है वह हिमाचल रोडवेज़ की है. जिसमें 40 से अधिक यात्री हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को बचाव कार्य के लिए कहा गया है। बता दें कि पिछले कुछ वक्त से पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं।

बस के अलावा कुछ और गाड़ियां भी दबी हैं।  मलबे को हटाने के लिए काम तेजी से किया जा रहा है लेकिन अभी भी चट्टानों से पत्थर और मिट्टी गिर रही है, जिसकी वजह से बचाव कार्य में रुकावट आ रही है। एनडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया है। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन भी बचाव के काम में जुटा है।

बिहार चुनाव में छुपाए उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड, SC ने भाजपा-कांग्रेस सहित 9 दलों पर ठोका जुर्माना

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मलबे के नीच 40 यात्रियों से भरी एक हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के साथ ही कई अन्य वाहन भी दबे हुए हैं। यह किन्नौर के रेकोंगे पेओ से शिमला की ओर जा रही थी।

Related Post

मजदूरों के हिस्से पर भी लूट! पिछले चार सालों मे मनरेगा की योजनाओं में 935 करोड़ की ठगी

Posted by - August 21, 2021 0
कोरोना संकट के बीच जहां मनरेगा शहरों से लौटे मजदूरों के लिए सहारा बना वहीं अब खुलासा हुआ कि इसमें…
13 आईपीएस अफसरों का तबादला

योगी सरकार ने चार जिलों के कप्तान सहित 12 आईपीएस अफसरों का किया तबादला

Posted by - December 3, 2019 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जौनपुर, अंबेडकरनगर, हरदोई व उन्नाव जिले के पुलिस कप्तानों सहित…
Kedarnath

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

Posted by - May 13, 2026 0
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ (Kedarnath) धाम की यात्रा इस वर्ष नए आयाम स्थापित कर रही है। 22 अप्रैल से शुरू हुई…
CM Dhami

प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालयों में ठोस पैरवी करें : मुख्यमंत्री

Posted by - October 26, 2024 0
देहरादून। न्यायालय में उत्तराखंड सरकार से जुड़े तमाम मामलों में बेहतर पैरवी न होने पर कई बार सरकार और शासन…