अकाली नेता की हत्या का बदला लेने के लिए तिहाड़ से गैंगस्टर ने लिखा- ‘एक के बदले चार मारेंगे’

591 0

मोहाली में हुई अकाली नेता विक्रमजीत उर्फ विक्की की हत्या के मामले में दो और फेसबुक पोस्ट सामने आई है। पहली पोस्ट तिहाड़ जेल में बंद संपत नेहरा की है जिसने विक्की की हत्या का बदला लेने की बात करते हुए एक के बदले चार को मारने की धमकी दी है। दूसरी पोस्ट कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार की है, जिसने विक्की की हत्या पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

अकाली नेता विक्की की हत्या 7 अगस्त को हुई थी, उसे मोहाली के सेक्टर 71 में 15 गोलियां मार दी गई थीं। बताया जा रहा है कि विक्की सुबह प्रॉपर्टी डीलर के पास आया था, जहां पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस मार गिराया।

बता दें कि संपत नेहरा मकोका का आरोपी है और फिलहाल तिहाड़ जेल (Tihad Jail) में बंद है। वह राजस्थान के चूरू का रहने वाला है। काला जठेड़ी गैंग से जुड़ा है।  उसकी फेसबुक पोस्ट में काला जठेड़ी और लारेश विश्नोई समेत दूसरे गैंग का भी जिक्र किया है।  अकाली दल के नेता विक्रमजीत की हत्या का बदला लेने के लिए यह दूसरी फेसबुक पोस्ट सामने आई है।  इससे पहले गैंगस्टर लॉरेश विश्नोई ने भी विक्की की हत्या का बदला लिए जाने का दावा किया था।

विक्रमजीत उर्फ विक्की ही हत्या के बाद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंश विश्नोई की फेसबुक पोस्ट सामने आई थी।  लॉरेंश विश्नोई गैंग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दावा किया की विक्की उनका भाई था।  एक युवा उभरता नेता था।  हालांकि पोस्ट में यह दावा भी किया गया है की विक्की लॉरेंश बिश्नोई का करीबी जरूर था, लेकिन उस पर कोई आपराधिक मुकदमे दर्ज नही हैं।

आदर्श नगर के एसएचओ भारद्वाज को किया गया सस्पेंड, ट्विटर कैम्पेन का असर

लॉरेंश विश्नोई गैंग की इस फेसबुक पोस्ट में उन लोगों से बदला लेने की धमकी भी दी गई, जिन्होंने इस शूट आउट को अंजाम दिया था।  फेसबुक पोस्ट में एक पुरानी फोटो भी लगाई गई थी, जिसमे लॉरेंश विश्नोई के साथ मृतक विक्की भी है। एजेंसी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि विक्की की हत्या के पीछे लकी गैंग और सुखदेव गैंग का हाथ है। ये दोनों ही गैंगस्टर भारत के बाहर मौजूद हैं।  विक्की का शूट आउट करने वाले लकी गैंग ने ही शूट आउट की जिम्मेदारी ली है। फेसबुक पोस्ट के जरिए गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

Related Post

Badrinath Dham

विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट

Posted by - November 18, 2023 0
श्री बदरीनाथ धाम/देहरादून। विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham)  के कपाट श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय की…
Mamta Banerjee

बंगाल: 4 लोगों की मौत के विरोध में ममता बनर्जी कल कोच बिहार में करेंगी रैली

Posted by - April 10, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) कल कूचबिहार में उस जगह का दौरा करेंगी, जहां आज फायरिंग…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Posted by - April 13, 2026 0
रायपुर/सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने सुकमा जिले को आज 308 करोड़ रुपये से अधिक के 228 विकास…
डे-नाइट टेस्ट मैच

INDvBAN: विराट ने डे-नाइट टेस्ट मैच की प्लेइंग XI इनको दिया मौका

Posted by - November 22, 2019 0
कोलकाता। भारत-बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से शुरू हो रहे ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया इंदौर टेस्ट वाले ही टीम…
CM Dhami

उत्तराखंड बना निवेश और नवाचार का नया केंद्र: मुख्यमंत्री

Posted by - November 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज देहरादून में आयोजित टाइम्स ऑफ़ इंडिया के “डेस्टिनेशन उत्तराखंड 2.0” कॉन्क्लेव में…