उद्धव सरकार का फैसला, राजीव गांधी के सम्मान में उनके नाम से दिया जाएगा अवॉर्ड

574 0

केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले दिनों राजीव गांधी खेल रत्न का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम से कर दिया, जिसे तमाम लोगों ने बदले की राजनीति माना। इसी बीच महाराष्ट्र की सरकार ने राजीव गांधी के नाम से एक अवॉर्ड लाने की घोषणा की है, गृह राज्यमंत्री सतेज डी पाटिल ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया महाराष्ट्र में आईटी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संगठनों को ये पुुरुस्कार दिया जाएगा, पहला पुरुस्कार 20 अगस्त को दिया जाएगा।

सतेज ने दूसरे ट्वीट में लिखा- यह पुरुस्कार राजीव गांधी को भारत में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उनके अग्रणी कार्य के लिए एक श्रद्धांजलि होगी। महाराष्ट्र सरकार की इस घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, हालांकि उनके प्रदर्शन का कोई असर पड़ता नहीं दिखाई देता।

महाराष्ट्र सरकार के आईटी मंत्री सतेज पाटिल ने इस बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘महाराष्ट्र के आईटी राज्य मंत्री के तौर पर मैं बेहद गर्व के साथ यह ऐलान करना चाहता हूं कि महाविकास अघाड़ी सरकार ने पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर आईटी पुरस्कार देने का फैसला लिया है। हर साल 20 अगस्त को यह पुरस्कार दिया जाएगा।’ बता दें कि बीते सप्ताह ही केंद्र सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटा दिया था। अब खेल रत्न पुरस्कार हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी रहे ध्यानचंद के नाम पर दिया जाएगा।

नीतीश के मंत्री ने भाजपा के खिलाफ 165 सीटों पर UP चुनाव लड़ने का किया ऐलान, योगी को घेरा

राज्य सरकार के इस फैसले को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। बीजेपी नेता माधव भंडारी ने कहा, ‘हमें राजीव गांधी के नाम पर पुरस्कार का ऐलान किए जाने से कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन कांग्रेस जब लगातार 15 सालों तक सत्ता में रही तो फिर राजीव गांधी के नाम पर आईटी अवॉर्ड क्यों नहीं शुरू किया गया। वे राजनीति कर रहे हैं और उनकी पूरी राजनीति गांधी-वाड्रा फैमिली के आसपास ही घूमती है।’

Related Post

CM Yogi

राहुल गांधी का बयान शर्मनाक, जवानों व जनता से माफी मांगेंः सीएम योगी

Posted by - December 17, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान को निंदनीय व…
Dr. Rajesh Kumar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को ज़मीन पर उतारने में जुटा आवास विभाग

Posted by - January 30, 2026 0
देहरादून : आवास विभाग, राज्य सम्पत्ति विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार (Dr.…
CM Bhajan Lal

कांग्रेस ने राजनीति को भ्रष्टाचार और घोटालों का अड्डा बनाया: भजनलाल शर्मा

Posted by - September 26, 2024 0
सोनीपत। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने देश में…
tmc

बंगाल: जय श्रीराम बोलते हुए BJP के लोगों ने किया हमला, TMC की महिला प्रत्याशी का आरोप

Posted by - April 4, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा का दौर जारी है. विधानसभा चुनाव के बीच अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रत्याशी…