चिराग को फिर लगा झटका, पिता रामविलास पासवान के नाम पर आवंटित बंगले से किए गए बेदखल

537 0

अपने पिता रामविलास पासवान की लोजपा में ही किनारे लग चुके चिराग पासवान को अब दिल्ली के बंगले को खाली करने का भी नोटिस मिला है। केंद्रीय आवास मंत्रालय की ओर से उन्हें नई दिल्ली के 12 जनपथ स्थित पिता रामविलास का बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। मंत्रालय के डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट्स ने 14 जुलाई को ही एक आदेश पास कर रामविलास पासवान के सरकारी बंगले को खाली करने का नोटिस जारी किया था।

बताया गया है कि घर खाली करने का नोटिस मिलने के साथ ही चिराग ने मंत्रालय से इसे पिता की बरसी तक रखने की अपील की। रामविलास पासवान के नाम पर अलॉट यह बंगला लुटियंस इलाके के सबसे बड़े बंगलों में से है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के लिए भी एक दफ्तर बनावा दिया था।

अब देखना होगा कि बंगला खाली करने के संबंध में नोटिस मिलने के बाद चिराग पासवान का अगला कदम क्या होगा? सूत्रों के मुताबिक पिछले महीने ही चिराग पासवान ने शहरी विकास मंत्रालय से मकान खाली करने के लिए थोड़ा और समय मांगा था।  इस बारे में उनकी शहरी विकास मंत्री हरदीप पूरी से मुलाकात भी हुई थी। सूत्रों ने जानकारी दी कि अपने पिता रामविलास पासवान की पहली बरसी तक चिराग पासवान इसी बंगले में रहना चाहते हैं। आठ अक्टूबर को रामविलास पासवान की पहली बरसी होगी।

यूपी भाजपा सांसद से बदमाशों ने मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी

पिछले महीने मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में 40 से ज्यादा नए मंत्री बनाए गए थे।  सूत्रों के मुताबिक इन सभी मंत्रियों को नए घर आवंटित किए जा रहे है। ऐसे में स्वर्गीय रामविलास पासवान का बंगला भी किसी नए मंत्री को आवंटित किया जाएगा।  इस बंगले को चिराग पासवान के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को आवंटित करने का प्रस्ताव दिया गया था। पारस के बाद इस बंगले को एक और केंद्रीय मंत्री को आवंटित किया गया लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया था।

Related Post

AK Sharma

देश में सर्वाधिक 30,618 मेगावॉट विद्युत आपूर्ति उत्तर प्रदेश में की गई: एके शर्मा

Posted by - February 28, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने शुक्रवार को विधान सभा के बजट…
Nidhi Pandey

यूपी की बेटी निधि पांडेय पीएम रिचर्स फेलोशिप पाने वाली देश की इकलौती छात्रा बनी

Posted by - October 24, 2020 0
नई दिल्ली। यूपी के सिद्धार्थनगर जिले की एक बेटी प्रधानमंत्री रिचर्स फेलोशिप योजना  देश की इकलौती छात्रा बनी है। यह…
CM Dhami

ब्रिटिश काल की फायर लाइन को पुनर्स्थापित करने की तैयारी, विदेशी मॉडल के अध्ययन का निर्णय

Posted by - May 11, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार अब ब्रिटिश काल की फायर लाइन को पुनर्स्थापित करने की तैयारी में है। राज्य सरकार का मानना…
Industrial Corridor

डिफेंस व इंडस्ट्रियल कॉरीडोर की एनवॉयरमेंट मॉनिटरिंग कराएगी योगी सरकार

Posted by - September 9, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के औद्योगिक विकास के साथ ही औद्योगिक अवसंरचनाओं से जुड़ी परियोजनाओं को भी पूर्ण करने के लिए योगी सरकार…