TMC नेताओं पर हुए हमले के पीछे गृह मंत्री शाह, हम भाजपा की इन हरकतों से डरने वाले नहीं- ममता

696 0

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गृहमंत्री अमित शाह पर बड़े आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा कि हम भाजपा से डरते नहीं। उन्होंने कहा- हाल ही में उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी समेत अन्य छात्र नेताओं पर हुए हमले के लिए शाह जिम्मेदार हैं।ममता ने कहा- हमले गृह मंत्री के सपोर्ट के बिना मुमकिन नहीं हैं। जहां भी भाजपा की सरकार है वहां वो अराजकता फैला रही।

बता दें कि त्रिपुरा में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है। टीएमसी के तीन युवा नेता देबांग्शु भट्टाचार्य, सुदीप राहा और जया दत्ता पार्टी के काम से त्रिपुरा गए थे। जहां उन पर हमला हुआ।

कोलकाता के अस्पताल में इलाज करा रहे घायल कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद ममता ने कहा कि भाजपा त्रिपुरा, असम, उत्तर प्रदेश और जहां भी उनकी सरकार है, वहां अराजकता फैला रही है। हम अभिषेक और अन्य पार्टी नेताओं पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। ऐसे हमले केंद्रीय गृह मंत्री के सपोर्ट के बिना मुमकिन नहीं हैं। त्रिपुरा पुलिस के सामने हुई इस घटना के पीछे उनका ही हाथ है। इसीलिए पुलिस पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बनी रही। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री में इस तरह के हमलों का आदेश देने का दुस्साहस नहीं है।

विपक्ष ने लोकसभा TV पर लगाया पक्षपात का आरोप

पिछले दिनों टीएमसी के तीन युवा नेताओं, देबांग्शु भट्टाचार्य, सुदीप राहा और जया दत्ता पार्टी के काम से त्रिपुरा गए थे। इस दौरान रास्ते में रोककर इन लोगों पर हमला किया गया। युवा नेताओं ने आरोप लगाया कि उनकी कारों को अंबासा रोड पर रोका गया और हमला किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अगरतला के बाद धर्मनगर में गोलियां चलाई गईं और एक टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। पिछले दिनों अभिषेक बनर्जी को भी काले झंडे दिखाए गए थे। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता ने उनकी कार पर डंडे से हमला किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Post

cm yogi

एसआईआर अभियान में जुटें कार्यकर्ता, लोकतंत्र की मजबूती का दायित्व निभाएं: सीएम योगी

Posted by - December 19, 2025 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे मतदाता सूची के विशेष…
PM Modi

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Posted by - November 24, 2025 0
लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएंगे और मंदिर के शिखर पर…
CM Yogi

विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था, पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

Posted by - December 14, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां सेवापुरी ब्लॉक स्थित किसान इंटर…

सीएम योगी: एक करोड़ युवाओं को टैबलेट, प्रतियोगी परीक्षा भत्ता का एलान, 28 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को 28 फीसदी महंगाई भत्ता

Posted by - August 19, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के हित में बड़ी पहल करते हुए “प्रतियोगी परीक्षा…