टहलने निकले त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव की हत्या की कोशिश, तीन गिरफ्तार

645 0

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब की हत्या की कोशिश में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार शाम को सीएम सैर पर निकले थे तभी कार सवार तीन लोग उनके सुरक्षा घेरे में घुस गए। कार तेजी से बिप्लब देब के बगल से गुजरी, सुरक्षा में लगा एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया, कार को पकड़ने की कोशिश की गई पर कामयाबी नहीं मिल सकी।

सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल आलाकमान को सूचित किया जिसके बाद जगह जगह पर वाहनों की चेकिंग शुरु हुई और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी बीस साल से अधिक के हैं, हालांकि उनकी मंशा के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है, पूछताछ चल रही है।

पुलिस ने कहा कि मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने अपनी कार नहीं रोकी।  उन्होंने कहा कि तीनों लोगों को गुरुवार देर रात केरचौमुहानी से गिरफ्तार किया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया।

उन्हें शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पीपी पॉल की अदालत में पेश किया गया। तीनों को 14 दिन की जेल की सजा सुनाई गई। सहायक लोक अभियोजक विद्युत सूत्रधर ने कहा कि तीनों लोगों के मकसद का पता अभी नहीं चल पाया है। इनकी उम्र 20 साल के करीब है।

भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट को धोखा देकर राम मंदिर पर फैसला करवाया था – असदुद्दीन ओवैसी

सूत्रधर ने कहा, “हमने पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड की मांग की, लेकिन अदालत ने उन्हें 19 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में गाड़ी चलाने के पीछे के मकसद को जानने के लिए उनसे जेल में पूछताछ करेगी।”

Related Post

Governor Gurmeet Singh reached Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

Posted by - May 9, 2026 0
रुद्रप्रयाग। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) (Governor Gurmeet Singh) शनिवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार के…
CM Nayab Singh Saini

युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए CM सैनी ने हरियाणा गणित ओलंपियाड का शुभारंभ किया

Posted by - March 19, 2025 0
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने सोमवार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गणित ओलंपियाड में हरियाणा…
शाहीन बाग

शाहीन बाग: 40 दिनों बाद पुलिस की कार्रवाई शुरू, 7-8 लोगों को मंच से उठाकर पहुंचाया थाने

Posted by - January 24, 2020 0
नई दिल्ली। पिछले 40 दिनों से दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लगातार प्रदर्शन…