चुनाव में दलितों के पैर धोने की नौटंकी करने वाले दलित बेटी के गैंगरेप पर चुप क्यों है?- RJD

1258 0

दिल्ली के नांगल में 9 साल की दलित बच्ची के साथ श्मशान घाट के पुजारी द्वारा रेप के बाद हत्या का मामला देशव्यापी हो गया है, आरजेडी ने इस मुद्दे पर पीएम पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- चुनाव पूर्व दलितों के पैर धोने की नौटंकी करने वाले दलित लड़कियों के गैंगरेप पर चुप क्यों है? निर्भया कांड में गंदी राजनीति करने वाले दलित लड़की के रेप पर चुप क्यों है?आरजेडी ने हमलावर रुख अपनाते हुए आगे लिखा कि आरएसएस और बीजेपी के लोग गुंडे, अपराधियों और बलात्कारियों के संरक्षक और संचालक है।

गौरतलब है कि जब भी देश या किसी राज्य में चुनाव होते हैं। तो भाजपा दलितों के घर जाकर खाना खाती है।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान लोगों से अपील की थी कि वह वोट देने के दौरान निर्भया कांड को याद रखें।

हाल ही में घटे हाथरस कांड के बाद दिल्ली में 9 साल की दलित बच्ची भी गैंगरेप और हत्या की शिकार हुई है।इस मामले में बिहार के प्रमुख विपक्षी दल राजद ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि

‘चुनाव पूर्व दलितों के पैर धोने की नौटंकी करने वाले दलित लड़कियों के गैंगरेप पर चुप क्यों है? निर्भया कांड में गंदी राजनीति करने वाले दलित लड़की के रेप पर चुप क्यों है? आरएसएस और बीजेपी के लोग गुंडे, अपराधियों और बलात्कारियों के संरक्षक और संचालक है।’

अनुच्छेद- 370 की दूसरी बरसी पर भाजपा ने मनाया जश्न तो पीडीपी मना रही अपमान की बरसी

राजद से पहले भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने भी इस घटना पर भाजपा को घेरा है। उन्होंने दिल्ली पहुंच कर पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात भी की है।गौरतलब है कि जब भी देश या किसी राज्य में चुनाव होते हैं। तो भाजपा दलितों के घर जाकर खाना खाती है।

Related Post

CM Nayab Singh Saini met the PM Modi

सीएम नायाब सैनी ने पीएम मोदी से की भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Posted by - August 6, 2025 0
चंडीगढ़:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने बुधवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
भारत में कोरोना

देश में कोरोना से संक्रमित दो लाख से अधिक लोग हुए रोगमुक्त, मृतकों की संख्या में कमी आई

Posted by - June 19, 2020 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उत्तरोत्तर बढ़ते मामलों के बीच इस महामारी से पीड़ित दो लाख से…

जिंदगी काटोगे सिगरेट, बीड़ी और सिगार में.. कुछ दिन तो गुजारो Delhi-NCR में -थरूर

Posted by - November 2, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी और शिवसेना के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर जो अपने मजेदार ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं…