हंगामे के बीच पास हुआ आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक, आयुध कर्मचारी अब नहीं कर पाएंगे हड़ताल

933 0

विपक्ष के हंगामे और विरोध के बीच सरकार ने संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को लोकसभा से दो अहम विधेयक पारित करा लिए।न्यायाधिकरण सुधार विधेयक 2021 और आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक 2021 पारित कराया गया। आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक का उद्देश्य सरकारी आयुध कारखानों के कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से रोकना है।

लोकसभा से बिना किसी चर्चा के ध्वनि मत से पारित कराए गए आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक को विपक्ष ने कठोर बताया है। विपक्ष का कहना है कि  यह कर्मचारियों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ विरोध करने के अधिकार से वंचित करेगा।

बता दें कि आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक का उद्देश्य सरकारी आयुध कारखानों के कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से रोकना है। देश भर में 41 आयुध कारखानों में लगभग 70,000 लोग काम करते हैं। संसद ने आज दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2021 को राज्यसभा से पारित होने के साथ ही मंजूरी दे दी।

सीमा विवाद से मिजोरम में दवाओं की कमी, असम की नाकेबंदी खुलवाने के लिए PM को लिखा पत्र

बता दें कि आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक का उद्देश्य सरकारी आयुध कारखानों के कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से रोकना है। देश भर में 41 आयुध कारखानों में लगभग 70,000 लोग काम करते हैं। संसद ने आज दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2021 को राज्यसभा से पारित होने के साथ ही मंजूरी दे दी।

Related Post

एसएन श्रीवास्तव

दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव बोले-पहली प्राथमिकता शांति बहाली

Posted by - February 29, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में शनिवार को कार्यभार संभालने के बाद एसएन श्रीवास्तव ने पत्रकारों से पहली…
CM Dhami released the book "Our Heritage and Vibhutiyan"

अब राज्य आंदोलन के साथ ही अमर शहीदों के बलिदान की गाथा से भी छात्र होंगे परिचित

Posted by - July 18, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरूवार को सचिवालय में ‘‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’’ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के…
Home Ministry

यूपी- बिहार से आए मजदूरों को नशेड़ी बनाते हैं पंजाब के किसान : गृह मंत्रालय

Posted by - April 2, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के किसानों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्रालय ने पंजाब के मुख्य सचिव…