लालू ने की मुलायम से मुलाकात, बोले- गरीबी, बेरोजगारी के खिलाफ हमारी सांझी चिंताएं और लड़ाई है

653 0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं, इस बीच समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और लालू यादव ने सोमवार को ट्विटर पर मुलाकात की तस्वीरें साझा की।

दोनों नेताओं के बीच चाय पर करीब 40 मिनट तक बात हुई, इस दौरान मुलायम सिंह के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा- खेत-खलिहान, ग़ैर-बराबरी, अशिक्षा, किसानों, गरीबों व बेरोजगारों के लिए हमारी सांझी चिंताएं और लड़ाई है। मुलायम सिंह यादव से पहले समाजवादी पार्टी के ही नेता रामगोपाल यादव ने भी लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर दोनों दिग्गजों की मुलाकात की तस्वीरें साझा की। इसमें दोनों नेता चाय पीते नजर आ रहे हैं।  बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को संसद के सत्र में भी हिस्सा लिया।

चारा घोटाला मामले में जमानत पर बाहर आए राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव धीरे-धीरे सियासत में सक्रिय हो रहे हैं। नई दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर करीब दो महीनों से स्वास्थ्य लाभ कर रहे लालू प्रसाद यादव हाल ही में लोगों से मिलने जुलने का सिलसिला भी शुरू कर चुके हैं। इस दौरान राजद प्रमुख कई नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं।

जेडीयू-बीजेपी गठबंधन में सब ठीकठाक नहीं! भाजपा नेता ने बैठक में गिनाई गठबंधन की मजबूरियां

इसी कड़ी में सोमवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच चाय पर करीब 40 मिनट तक बात हुई,  इस दौरान मुलायम सिंह के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।

Related Post

उन्नाव दुष्कर्म मामला

उन्नाव दुष्कर्म कांड: भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दोषी करार,19 दिसंबर को सजा का एलान

Posted by - December 16, 2019 0
नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव दुष्कर्म मामले में भारतीय दंड संहिता की…

लड़कियों के मोबाइल फोन पर कड़ी नजर रखें, समय पर शादी करें- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की हिदायत

Posted by - August 6, 2021 0
मुस्लिम युवाओं और युवतियों की गैर मुस्लिमों से निकाह को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने शरीयत में अवैध…
CM Dhami

सीएम धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण

Posted by - April 6, 2023 0
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने 43 वें स्थापना दिवस (BJP Foundation Day) को राज्य भर में मना रही है।…

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बहुमत परीक्षण से पहले दिया इस्तीफा

Posted by - March 20, 2020 0
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे…