‘विपक्ष संसद में बोलेगा, और सरकार को सुनना होगा’: संसद में हंगामे के लिए सरकार जिम्मेदार- ओवैसी

801 0

संसद के मॉनसून सत्र के बार-बार स्थगित होने के लिए एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा- विपक्षी दल पेगासस, कोविड की दूसरी लहर के दौरान लोगों की मौत, सहित कई मुद्दों को उठाना चाहते हैं लेकिन सरकार सुनने और जवाब देने के लिए तैयार नहीं। संवाददाताओं से बात करते हुए ओवैसी ने पूछा, ‘संसद चलाने की जिम्मेदारी सरकार की होती है, पेगासस पर बहस होने दें सरकार क्यों डरी हुई है?

उन्होंने कहा- विपक्ष चाहता है कि संसद चले, लेकिन सरकार नहीं चाहती कि यह चले, आप हंगामे के बीच विधेयकों को पारित करना चाहते हैं क्या यही लोकतंत्र है? उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद में बोलेगा, और सरकार को सुनना होगा… चाहे सरकार इसे मानो या न मानो लेकिन विपक्ष को बोलने का मौका ही नहीं दिया जा रहा है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष ओवैसी ने पूछा, ‘संसद चलाने की जिम्मेदारी सरकार की होती है। पेगासस पर बहस होने दें. सरकार क्यों डरी हुई है? वे क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।  विपक्ष चाहता है कि संसद चले, लेकिन आप (सरकार) नहीं चाहते कि यह चले।  आप हंगामे के बीच विधेयकों को पारित करना चाहते हैं।  क्या यही लोकतंत्र है?”

उत्तराखंड : जागेश्वर धाम में गाली-गलौच और मारपीट करने वाले भाजपा सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘क्या संसद चलाना सरकार की जिम्मेदारी नहीं है? विपक्ष संसद में बोलेगा। आपको सुनना होगा… चाहे आप इसे मानो या न मानो।  हमें बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है… अगर संसद नहीं चल रही है तो इसके लिए पूरी तरह से मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जिम्मेदार है। ”

 

Related Post

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने ’21 गेंदों’ में ठोके’112 रन’, लगाए 14 छक्के, देखें Video

Posted by - February 29, 2020 0
मुंबई। डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव गदर मचाये हुए हैं। ऐसा कोई गेंदबाज नहीं जो इस बल्लेबाज के…
BSNL

अब स्वदेशी 4जी नेटवर्क से जुड़ेंगे यूपी के दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्र

Posted by - September 26, 2025 0
लखनऊ। स्वदेशी आत्मनिर्भरता के संकल्प को नई ऊंचाईयों पर ले जाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार को ओडिशा…
High court

यूपी सरकार के जवाब से असंतुष्ट हाईकोर्ट, मुख्य सचिव से कोरोना पर मांगा हलफनामा

Posted by - March 17, 2020 0
लखनऊ। कोरोनावायरस से निपटने की तैयारी मामले में हाईकोर्ट ने यूपी सरकार के जवाब से अंतोष जाहिर किया है। बता…