धन विदेश भेजने वाले 2 आरोपियों को उत्तराखंड एसटीएफ ने तमिलनाडु से किया गिरफ्तार

1334 0

पावर बैंक ठगी मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने तमिलनाडु से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अपनी फर्जी एप और कंपनियों के माध्यम से धन इकट्ठा करते थे। इसके बाद इस धन को क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से विदेशों में भेजते थे। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पैसे निवेश कर इन्हें 15 दिनों में दोगुना करने का लालच देकर ठगी की गई थी। राज्य में इस मामले से संबंधित आठ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

जांच के बाद अब तक 30 बैंक खाते व एसटीएफ ने सभी संबंधित बैंक प्रबंधकों के खिलाफ विभागीय जांच की संस्तुति की है। मामलों में 13 आरोपियों के नाम अब तक सामने आ चुके हैं। इनमें से चार गिरफ्तार हुए हैं और छह के खिलाफ बी वारंट लिया गया है। साथ ही एक आरोपी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट और एक को पेश होने के लिए नोटिस दिया गया है।

केंद्र ने राहुल को पप्पू बनाने में खूब पैसे खर्चे पर वो बने हमारी आवाज़

इसी क्रम में एसटीएफ बीते एक सप्ताह से तमिलनाडु के सलेम और इरोड जिलों में दबिश दे रही थी। यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके नाम के गोकुलवेंदन निवासी नामाक्कल और मुरुगानंदम बीआर निवासी रुबी गार्डन थिंडल इरोड हैं। आरोपियों को देहरादून लाया जा रहा है। साथ ही अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है।

Related Post

CM Dhami

उत्तराखंड के वीरों के बिना अधूरी है कारगिल की विजय गाथा, पूरे विश्व ने माना भारतीय सेना का लोहा: धामी

Posted by - July 26, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर शुक्रवार को गांधी पार्क में आयोजित…
Gyan Ganga reached the dry childhood due to the efforts of DM Savin Bansal

रंग लाई जिला प्रशासन की मुहिम; बाल भिक्षावृत्ति व बालश्रम से मुक्त 57 बच्चों का स्कूल दाखिला

Posted by - August 8, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) के नेतृत्व में जिला प्रशासन के अभिनव प्रयासों से भिक्षावृति एवं बाल मजदूरी उन्मूलन…
naga saints

हरिद्वार कुंभ 2021 : जूना अखाड़ा के एक हजार नागा संन्यासियों ने ली दीक्षा, खुद का किया श्राद्ध 

Posted by - April 5, 2021 0
हरिद्वार। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा (Haridwar Maha Kumbh) में सोमवार को चारों मढ़ियों (चार, सोलह, तेरह और चौदह) में दीक्षित होने…