‘मुद्दों पर चर्चा करने से इनकार कर BJP लोकतंत्र को दबा रही’- चिदंबरम

672 0

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने गुरुवार को विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सदन में चर्चा नहीं करने के लिए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक बयान में कहा- विपक्ष द्वारा उठाए गए मामलों पर सरकार द्वारा जिद्दी रवैया अपनाकर चर्चा करने से इनकार करने से संसद में गतिरोध है। उन्होंने कहा- बीजेपी सदस्यों के उपस्थिति पत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने के कारण, एक संसदीय समिति बाधित हो गई है

पी. चिदंबरम ने आशंका जताई कि संसदीय समिति शायद भंग होने की राह पर है। 15 अगस्त को क्या मनाया जाएगा? एक कमजोर लोकतंत्र? पेगासस जासूसी विवाद के मुद्दे पर एक संयुक्त विपक्ष संसद में सरकार पर हमलावर है, और पेगासस, कृषि कानून जैसे मुद्दे पर बात की मांग कर रहा।

उन्होंने कहा, “भाजपा सदस्यों के उपस्थिति पत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने के कारण, एक संसदीय समिति बाधित हो गई है और शायद भंग होने की राह पर है। 15 अगस्त को क्या मनाया जाएगा? एक कमजोर लोकतंत्र?”पेगासस जासूसी विवाद के मुद्दे पर एक संयुक्त विपक्ष संसद में सरकार पर हमलावर रही है।

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर भाजपा सीएम का अटपटा बयान, बोले- रात में क्यों निकली थीं

विपक्षी सांसदों ने दोनों सदनों में स्थगन प्रस्ताव के लिए नोटिस दिया है।लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर और मनीष तिवारी पहले ही स्थगन प्रस्ताव के लिए नोटिस भेज चुके हैं।हंगामे के बीच बुधवार को सिर्फ किशोर न्याय विधेयक पारित हो सका। विपक्ष ने बार-बार स्थगन को मजबूर किया और लोकसभा में कई विपक्षी सदस्यों ने कागजात फाड़ दिए।

Related Post

AK Sharma

आज अर्थव्यवस्था और प्रगति की चाबी बन चुकी है ऊर्जा : एके शर्मा

Posted by - March 4, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को ऊर्जा विभाग के परिव्ययों को चुकाने के लिए आवश्यक धनराशि की पूर्ति हेतु…
Green Hydrogen

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रीन हाइड्रोजन में टेक्नोलॉजी लीडर बनने की ओर उत्तर प्रदेश

Posted by - January 19, 2026 0
लखनऊ। उतर प्रदेश सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन (Green Hydrogen) के लिए एक्शन प्लान पर काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री…