लोकसभा की कार्यवाही बाधित होने पर बरसे स्‍पीकर, सांसदों को मर्यादा में रहने की दी चेतावनी

733 0

पेगासस मामले और कृषि कानून के मुद्दे पर हंगामे के कारण संसद का मानसून सत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लगातार कार्यवाही टालने की नौबत आ रही है। गुरुवार को भी हंगामें के चलते लोकसभा की कार्यवाही 11:30 बजे और राज्‍यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टालनी पड़ी। लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला ने सदन में कड़ा संदेश देते हुए हंगामा करने वाले सांसदों को चेतावनी दी कि सदन की गरिमा बनाए रखें।

बिरला ने कहा- सदस्य अपने आचरण और व्यवहार में मर्यादाओं का ध्यान रखें, भविष्य में यदि स्वस्थ परंपरा टूटी तो कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी। लोकसभा अध्‍यक्ष ने सवाल किया, क्या कल की घटना को न्योयचित मानते है? सामूहिक तौर पर निर्णय करना होगा तभी लोकतंत्र मजबूत रहेगा।

ध्यान रहे कि सदन में आज पेगासस जासूसी मामला और केंद्रीय कृषि कानूनों समेत विभिन्न विषयों पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के बीच ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूरा प्रश्नकाल चलाया। इससे पहले पिछले सप्ताह में और इस सप्ताह के शुरुआती दो दिन में विपक्ष के हंगामे के बीच पूरा प्रश्नकाल बाधित रहा था।

CM बघेल ने दिया BJP को जवाब, बोले- ढाई साल में आपके विज्ञापनों का करोड़ों का किया भुगतान

आज सुबह भी सदन की बैठक शुरू होते ही जब अध्यक्ष बिरला ने प्रश्नकाल चलाने का निर्देश दिया तो कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य विभिन्न विषयों पर नारेबाजी करते हुए और तख्तियां लहराते हुए आसन के समीप आ गये। शोर-शराबे के बीच ही अध्यक्ष ने पूरा प्रश्नकाल चलाया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेन्द्र सिंह और विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने अनेक सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर दिये।

Related Post

CM Dhami

जापान से आपदा प्रबंधन और भूकम्परोधी तकनीक के क्षेत्र में सहयोग लिया जाए: सीएम धामी

Posted by - November 15, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने आपदा प्रबंधन एवं भूकम्परोधी तकनीक क्षेत्र और स्थानीय उत्पादों की वैल्यू एडिशन मार्केटिंग के लिए…
narayan sami

पुडुचेरी : कांग्रेस सरकार गिरी, विश्वास मत में हार के बाद नारायणसामी का इस्तीफ़ा

Posted by - February 22, 2021 0
पुडुचेरी । पुडुचेरी (Puducherry) विधानसभा में कांग्रेस अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई है। स्पीकर ने ऐलान किया कि सरकार…
Lok Adalats

पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 51 लाख से ज्यादा मामलों का हुआ निस्तारण

Posted by - September 9, 2023 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में आम नागरिकों तक सुगम न्याय प्रक्रिया की पहुंच सुलभ कराने की सीएम योगी की मंशा के…
A soldier martyred in Naxalite attack

नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी का एक जवान शहीद; तीन घायल

Posted by - August 18, 2025 0
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह बीजापुर जिले में नक्सलियों…