असम-मिजोरम संघर्ष: गोहत्या पर रोक लगाने की तिलमिलाहट के कारण हिंसा की घटना हुई- सीएम हेमंत

899 0

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई और गोहत्या पर रोक लगाने की तिलमिलाहट के कारण हिंसा की घटना हुई है। उन्होंने मिजोरम के सीएम ज़ोरामथांगा से आग्रह किया है कि इस मामले की जांच हो कि पुलिस पर हमला करने के लिए नागरिकों को बुलेटप्रूफ जैकेट और राइफल कैसे मिली? सरमा ने कहा कि उनका राज्य संसद से पारित किसी भी कानून का पालन करेगा, कानून ने कहा तो दूसरे राज्य को अपनी भूमि तक सौंप देगा लेकिन तब तक ‘‘एक इंच अतिक्रमण’’ नहीं होने देगा।

सरमा की तरफ से यह टिप्पणी मिजोरम के साथ लगती सीमा पर संघर्ष में असम के पांच पुलिसकर्मियों एवं एक आम नागरिक की मौत के एक दिन बाद सामने आयी है। मुख्यमंत्री ने मारे गए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद यह सब एक संवाददाता सम्मेलन में कहा।

इस क्रम में हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि असम संसद से पारित किसी भी कानून का पालन करेगा और यदि कानून ने कहा तो दूसरे राज्य को अपनी भूमि तक सौंप देगा, लेकिन ऐसा होने तक एक इंच जमीन पर अतिक्रमण नहीं होने देगा। बता दें  कि सरमा द्वारा यह टिप्पणी मिजोरम के साथ लगती सीमा पर हुए संघर्ष में असम के पांच पुलिसकर्मियों सहित एक आम नागरिक की मौत के बाद  सामने आयी है।

असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: मीडिया खामोश है क्योंकि ये सब मजबूत PM के रहते हुए हो रहा- रवीश कुमार

उन्होंने यह भी कहा कि असम सरकार इनरलाइन फॉरेस्ट रिजर्व को नष्ट होने और अतिक्रमण से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जायेगी।  कहा कि असम सरकार मिजोरम की सीमा से लगते कछार, करीमगंज तथा हैलाकांडी जिलों में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तीन कमांडो बटालियन तैनात करेगी।

Related Post

अनुप्रिया

अनुप्रिया देश की पहली आदिवासी कॉ​मर्शियल महिला पायलट बनीं, पूरा हुआ सपना

Posted by - December 26, 2019 0
नई दिल्ली। ओडिशा के माओवाद प्रभावित मलकानगिरि जिले की एक आदिवासी लड़की ने सालों पहले आकाश में उड़ने का सपना…
IC3A 2020

IC3A 2020: भारतीय संस्कृति ने हमेशा विज्ञान और तकनीक को बढ़ावा देने का कार्य किया

Posted by - February 7, 2020 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर और डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय…

यूपी में 50 कांग्रेस नेताओं का टिकट कन्फर्म, प्रियंका ने फोन करके कहा- चुनाव की तैयारी करिए

Posted by - June 21, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश के भीतर…