ऊप चुनाव: सभी कील कांटे दुरूस्त करने में जुटी भाजपा, नड्डा से मुलाकात करेंगे सभी BJP संसद

676 0

उत्तर प्रदेश से आने वाले बीजेपी सांसद बुधवार और गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे एक अहम बैठक माना जा रहा है। 28 और 29 जुलाई को बैठक हो सकती है पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर बैठक में चर्चा करेंगे।

सूत्रों ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री योगी दोनों उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी इन बैठकों में उपस्थित रहेंगे।  लोकसभा और राज्यसभा के यूपी के सभी सांसदों से बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार, लोकसभा और राज्यसभा के यूपी के सभी सांसदों से बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया है।  इन सांसदों से अपने क्षेत्र के लोगों के संपर्क में रहने को गया है और उनकी समस्याएं दूर करने को कहा गया है।  माना जा रहा है कि सभी सांसदों से जनता के बीच ज्यादा बीच ज्यादा वक्त बिताने संबंधी तमाम दिशानिर्देश दिए जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, सांसदों से कहा जाएगा कि वे लोगों के बीच जाकर बताएं कि केंद्र और राज्य सरकारों ने उनकी भलाई के लिए कौन से कदम उठाए हैं। गौरतलब है कि यूपी में भाजपा ने चुनावी बिगुल पहले ही फूंक दिया है।  16 जुलाई को जेपी नड्डा ने बीजेपी कार्य समिति के सदस्यों के साथ अहम बैठक की थ। जबकि 18 जुलाई को बीजेपी और आरएसएस की समन्वय बैठक लखनऊ में हुई थी।

तेजस्वी बोले-जब तक लोकतंत्र के हत्यारों पर नहीं होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव ( UP Assembly Elections 2022) अगले साल की शुरुआत में होने हैं। ये चुनाव फरवरी में हो सकते हैं. बीजेपी ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी. राज्य की 403 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी के अभी 309 विधायक हैं। जबकि सपा के 49 और बसपा के 18 और कांग्रेस के 7 विधायक हैं।

Related Post

Neha Sharma

नेहा शर्मा की बड़ी पहल, रिटायर सरकारी कार्मिकों को अब लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

Posted by - August 21, 2023 0
गोण्डा। जनपद के सरकारी दफ्तरों से सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिकों को पेंशन, बीमा, जीपीएफ, ग्रेच्युटी जैसे भुगतान के लिए अब चक्कर…
CM Yogi

सपा-बसपा व कांग्रेस के लोग दंगा पॉलिसी चलाते थे, हम विकास की पॉलिसी चलाते हैंः सीएम योगी

Posted by - April 18, 2024 0
बुलंदशहर : आस्था, सुरक्षा व समृद्धि के लिए भाजपा आवश्यक है। सपा-बसपा व कांग्रेस के लोग कर्फ्यू वाले हैं। इनके राज…
CM Yogi

खेलो इंडिया सेंटर की तर्ज पर हर ब्लॉक में होगी खेलो यूपी सेंटर की स्थापनाः सीएम योगी

Posted by - January 27, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों…
अमित शाह

भारत 2024 में 5 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य प्राप्त कर लेगा: अमित शाह

Posted by - January 11, 2020 0
गुजरात। गुजरात टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वार्षिक दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 1947…