उत्तराखंड मौसम: पांच जिलाें में अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार

813 0

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश से आसार जताए गए हैं। वहीं राज्य में हाईवे और मार्ग मलबा आने से बंद हैं। देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार में रविवार रात से ही रुक-रुक का बारिश जारी है।

बड़कोट में यमुनोत्रीघाटी में देर रात भर से हो रही बारिश अभी थमी हुई है। जगह-जगह मलबा और बोल्डर आने से यमुनोत्री हाईवे बाधित हो रखा है। यमुनोत्री हाईवे खरादी-गगंनाणी के बीच भी भूस्खलन होने से बंद हो गया है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे सौड़ी में बंद है।

रुद्रप्रयाग जिले में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में रात भर से बारिश का सिलसिला जारी है। टिहरी जिले की सीमा में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। जिले के 11 ग्रामीण संपर्क मोटर मार्ग बाधित चल रहे हैं।

चमोली जनपद में रविवार देर रात से हो रही बारिश सोमवार की सुबह भी जारी है। मौसम में ठंडक आ गई है। बदरीनाथ हाईवे सुचारु है। जिले में अभी भी 17 संपर्क मोटर मार्ग बंद हैं।भारी बारिश के कारण एक मीटर धंसी सुरक्षा दीवार।

18 आईएएस का तबादला, गोरखपुर समेत तीन जिलों के डीएम बदले, अक्षय त्रिपाठी एलडीए के नए उपाध्यक्ष

वहीं चंपावत-टनकपुर हाईवे स्वांला और भारतोली के पास भारी मलबा आने के कारण बंद है। बागेश्वर, लोहाघाट, नैनीताल, पिथौरागढ़, पंतनगर, रुद्रपुर में बादल छाए हैं। यहां रुक-रुक हल्की बूंदाबांदी हो रही है।टनकपुर-चम्पावत राजमार्ग बंद होने की वजह से टनकपुर के ककरालीगेट बैरियर पर पहाड़ जाने वाले वाहन रोके गए हैं।

Related Post

CM Dhami

परियोजना प्रबंधन की कला सीखनी है तो गडकरी जी से बेहतर कोई शिक्षक नहीं हो सकता: धामी

Posted by - June 3, 2025 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा की और…
Anand Bardhan

नंदादेवी राजजात यात्रा मार्गों एवं पड़ावों को दुरूस्त कराए जाने के लिए तत्काल कार्यवाही शुरू की जाए: मुख्य सचिव

Posted by - September 25, 2025 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में वर्ष 2026 में आयोजित होने…
Mock Drill

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 20 जून को होगी बाढ़ से निपटने की मॉक ड्रिल

Posted by - June 19, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देशों के क्रम में दिनांक 30 जून को राज्य के मैदानी क्षेत्रों…
Bribe

धामी सरकार का 1064 विजिलेंस टोल फ्री नंबर बना प्रदेशवासियों के लिए वरदान

Posted by - May 14, 2025 0
उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) द्वारा चलाए जा रहे सख्त अभियान के अंतर्गत एक…
Kanwar Yatra

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनाया गया कांवड़ यात्रा मोबाइल एप

Posted by - July 13, 2025 0
हरिद्वार:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के आदेशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़…