18 आईएएस का तबादला, गोरखपुर समेत तीन जिलों के डीएम बदले, अक्षय त्रिपाठी एलडीए के नए उपाध्यक्ष

836 0

प्रदेश सरकार ने देर रात 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कोई भी तबादला आदेश पब्लिक डोमेन के लिए जारी नहीं किया गया। नियुक्ति विभाग के अफसरों ने देर रात तक फोन रिसीव नहीं किया। विभिन्न जिलों व सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर समेत तीन जिलों के डीएम बदले गए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का प्रभार वापस ले  लिया गया है। कानपुर के नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।

शासन ने गोरखपुर के डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के स्थान पर महानिदेशक  स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद को गोरखपुर के डीएम के पद पर तैनाती दी। पांडियन को अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त करने को मंजूरी दे दी गई है। विजय को बेसिक शिक्षा में प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, स्कूलों में बदलाव के लिए ‘कायाकल्य योजना’ व शिक्षा विभाग के कार्मिकों को बाबूराज से सहूलियत देने के लिए मानव संपदा पोर्टल के सफल क्रियान्वयन का इनाम मिला है। उन्हें मुख्यमंत्री के गृह जिले की कमान सौंपी गई है।

जोजिला में बिगड़ा मौसम, राष्ट्रपति ने बारामुला में शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि

सचिव बेसिक शिक्षा अनामिका सिंह को महानिदेशक स्कूल शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जहरीली शराब कांड में तमाम लोगों की मौत से चर्चा में रहे अलीगढ़ के डीएम चंद्रभूषण सिंह पर सरकार का भरोसा बरकरार है। उन्हें मुजफ्फरनगर का डीएम बनाया गया है। मुजफ्फरनगर की डीएम सेल्वा कुमारी जे. अब अलीगढ़ की कमान संभालेंगी। सहारनपुर के मंडलायुक्त एवी. राजामौलि को हटाकर खाद्य आयुक्त बनाया गया है। सहारनपुर के मंडलायुक्त पद पर अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति से लौटे लोकेश एम. को तैनाती दी गई है। खाद्य आयुक्त मनीष चौहान को निदेशक उद्योग कानपुर के पद पर तैनाती दी गई है।

Related Post

District Hospital

सीतापुर में 200 बेड युक्त पुरुष जिला अस्पताल का निर्माण कराएगी योगी सरकार

Posted by - September 30, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त करने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ने सीतापुर में…
CM Yogi

आस्था के रथ पर सवार गोरक्षपीठाधीश्वर पर बरसते रहे श्रद्धा और समरसता के फूल

Posted by - October 12, 2024 0
गोरखपुर। धर्म, सत्य और न्याय की विजय प्रतिष्ठा के पावन महापर्व विजयादशमी के अवसर पर शनिवार शाम गोरखनाथ मंदिर से…
PNB

पीएनबी ने पीएनबी रक्षक प्लस योजना के लिए भारतीय वायुसेना के साथ किया करार

Posted by - July 7, 2022 0
लखनऊ: सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (PNB) ने बैंक की प्रमुख योजना…