आलाकमान चाहता है येदियुरप्पा का इस्तीफा, लिंगायत मठीधीशों ने कहा- हटाया तो खत्म हो जाएगी भाजपा

651 0

कर्नाटक में सियासी उठापटक जारी है, ऐसा कहा जा रहा कि सोमवार को सीएम बीएस येदियुरप्पा सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। कर्नाटक भाजपा जहां नए नामों पर चर्चा में जुटी है वहीं दूसरी तरफ लिंगायत समुदाय के मठाधीशों ने कहा- येदियुरप्पा हटे तो भाजपा को कष्ट भोगना पड़ेगा। प्रदेश की सौ सीटों पर प्रभाव रखने वाले लिंगायत समुदाय के सभी मठाधीशों ने बैठक की और बीएस येदियुरप्पा को हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

लिंगेश्वर मंदिर के मठाधीश ने कहा- दिल्ली के लोगों को नहीं पता कि कर्नाटक में चुनाव कैसे होते हैं और कैसे जीते जाते हैं, यहां येदियुरप्पा ने सरकार बनाई है। शरनबासवलिंगा ने कहा- हम पूरी जिंदगी उन्हें सीएम बनाने के लिए नहीं कह रहे बल्कि ये कार्यकाल पूरा करने दिया जाए।

लिंगायत समुदाय के नेता ने कहा कि उन्होंने दो महीने पहले ही इस्तीफा देने की पेशकश की थी जिसके पीछे उनका उद्देश्य दूसरों के लिए रास्ता बनाना था। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि उनसे यह पूछा जाएगा कि उनका स्थान किसे लेना चाहिए तब भी वह किसी का नाम नहीं लेंगे।

लिंगायत समुदाय के नेता येदियुरप्पा (78) ने यह भी कहा कि पार्टी आलाकमान कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके भविष्य के बारे में 25 जुलाई को उन्हें निर्देश देगा और वह आखिरी वक्त तक अपने कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे। यहां पत्रकारों से बातचीत में येदियुरप्पा ने कहा कि उनका इरादा आने वाले दिनों में पार्टी को मजबूत करना और उसे फिर से सत्ता में लाना है। येदियुरप्पा सरकार के दो साल 26 जुलाई को पूरे हो जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अब तक कोई संदेश (मुख्यमंत्री के तौर पर भविष्य के बारे में) नहीं मिला है। मैं इंतजार कर रहा हूं कि 25 जुलाई को शायद कोई संदेश आए। मैं केंद्र के निर्देशों का पालन करूंगा। मैं यह बात पहले भी कह चुका हूं और एक बार फिर से कह रहा हूं।’’

दिल्ली में लॉकडाउन खत्म! अब 100 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो, खुले सिनेमा हॉल

यहां पत्रकारों से बातचीत में येदियुरप्पा ने कहा कि उनका इरादा आने वाले दिनों में पार्टी को मजबूत करना और उसे फिर से सत्ता में लाना है। उन्होंने कहा, ‘‘सत्ता में रहूं चाहे न रहूं, मैं पूरे राज्य का दौरा करूंगा और संगठन को मजबूत करने, पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए काम करूंगा।’’

Related Post

पीएम मोदी

पीएम मोदी ने शेयर ये फोटो, लिखा ‘हिंदुस्‍तान जिंदाबाद था,है और रहेगा’

Posted by - April 28, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी में शामिल होने के बाद फिल्म अभिनेता सनी देओल अब गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने सुनी मोदी के मन की बात बोले हर एपिसोड प्रेरणादायी

Posted by - October 27, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आई.एस.बी.टी देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 115वां…
CM Yogi

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का नया संस्करण ‘खून चुसवा’: सीएम योगी

Posted by - May 17, 2024 0
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत मिल्कीपुर, अयोध्या में विशाल जनसभा को…