संजय सिंंह ने बसपा को बताया भाजपा की B टीम, बोला कि ब्राह्मण सम्मेलन धोखा है

599 0

यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी आम आदमी पार्टी ने बसपा को भाजपा की बी टीम बताते हुए पार्टी प्रमुख मायावती पर हमला बोला है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा बसपा सिर्फ दिखावा कर रही है, जमीन पर ब्राह्मणों की भलाई के लिए कुछ नहीं किया.उन्होंने कहा- अगर बसपा ब्राह्मणों के लिए सोचती तो निर्दोष खुशी दुबे को बचाने के लिए संघर्ष करती, आवाज उठाती लेकिन ऐसा नहीं किया।

राम मंदिर मुद्दे को लेकर बोलते हुए संजय सिंह ने भाजपा को चंदाचोर बताया, कहा- 2 करोड़ की जमीन 5 मिनट बाद ही 18 करोड़ में बेच दी। पेगासस जासूसी मामले पर उन्होंने कहा- सरकार ने अरबों रुपए सिर्फ दूसरों के फोन सुनने में खर्च कर दिया वो भी तब जब लोग ऑक्सीजन की कमी से मर रहे थे।

दरअसल संजय सिंह द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में भाग लेने आए थे. इससे पहले संजय सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात को लेकर कहा कि वह मुलाकात सिर्फ उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए की गई थी। अभी फिलहाल समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं हुई है अगर भविष्य में ऐसा कुछ होता है तो उसकी जानकारी जरूर दी जाएगी. संजय सिंह ने बिकरु कांड में मुख्य आरोपी विकास दुबे के शूटर अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि खुशी दुबे का मामला अब बहुजन समाज पार्टी उठा रही है, जबकि आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को काफी पहले उठाया था और इसे लेकर एक चिट्ठी भी लिखी थी।

उन्होंने कहा कि खुशी दुबे का क्या अपराध है यह सरकार बताए। संजय सिंह ने कहा कि कानपुर के बिकरु कांड से केवल तीन दिन पहले ही खुशी दुबे की शादी हुई थी। लेकिन प्रतिशोध और नफरत की राजनीति के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जाति विशेष को निशाना बनाया और प्रदेश में अब तक 500 से ज्यादा ब्राह्मणों को के खिलाफ गलत कार्रवाई की है।

मन की बात में बोले पीएम मोदी, त्योहारों के बीच ये न भूलें कि कोरोना चला गया

सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिकरु कांड में चार महिलाओं और एक छोटे बच्चे को लगभग एक साल से जेल में रखा है, जबकि उनका उस केस की एफआईआर में पहले कहीं नाम ही नहीं था। आप सासंद ने सरकार से सवाल किया कि जिस छोटे बच्चे को उसकी मां के साथ सरकार ने बंद किया है। वह बड़ा होकर क्या सवाल करेगा कि आखिर उसे किस गुनाह की सजा के तौर पर उसकी मां के साथ अंदर रखा गया था।

Related Post

UP Police Recruitment

पुलिस भर्ती परीक्षा: बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में मिली थी एंट्री

Posted by - June 14, 2025 0
लखनऊ : योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी यूपी पुलिस भर्ती (UP Police Recruitment)…
CM Mamta

व्हीलचेयर पर ममता : पुरुलिया की रैली में बोलीं ममता, लोगों का दर्द मुझसे ज्यादा

Posted by - March 15, 2021 0
पुरुलिया (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुंकार भरने के बाद मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी…
कांग्रेस का बीजेपी को क्रिसमस बधाई संदेश

कांग्रेस का बीजेपी को क्रिसमस बधाई संदेश- जुमला बेल्स, जुमला बेल्स, जुमला ऑल द वे

Posted by - December 25, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अनोखे अंदाज में क्रिसमस का बधाई संदेश दिया है। कांग्रेस ने…

छात्रा बोली- शिकायत की तो उन्नाव पीड़िता की तरह कोई करा देगा एक्सीडेंट, एएसपी निशब्द

Posted by - August 1, 2019 0
बाराबंकी। बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जिले भर में पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।…