मन की बात में बोले पीएम मोदी, त्योहारों के बीच ये न भूलें कि कोरोना चला गया

780 0

कोरोना संकट एवं ओलंपिक आयोजन के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश की जनता को संबोधित किया.पीएम ने कहा- कोरोना अभी कहीं गया नहीं है इसलिए त्योहारों को मनाते हुए मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूले नहीं। उन्होंने ओलंपिक में गए भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और लोगों से सभी भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

पीएम ने कहा- 26 जुलाई को करगिल दिवस है मैं चाहता हूं कि देश की जनता कारगिल की कहानियों को पढ़े और हमारे वीरों को नमन करे.उन्होंने 15 अगस्त पर आजादी के 75 साल होने पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही, इसबार वेबसाइट के जरिए राष्ट्रगान में अधिक लोगों को सम्मिलित किया जाएगा।

पिछले ‘मन की बात’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी एथलीटों का समर्थन करने का आग्रह किया था और इसके साथ ही पीएम ने कहा था, ‘टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले हर एथलीट को संघर्ष करना पड़ा है, उन्होंने लंबे समय तक कड़ी मेहनत की है।  वे सिर्फ अपने लिए खेलों में नहीं जा रहे हैं, बल्कि देश को गौरवान्वित करने के लिए टोक्यो जा रहे हैं। मैं अपने देश के नागरिकों से हमारे एथलीटों को प्रेरित करने का आग्रह करता हूं। ’

रिटायर्ड IPS अफसर का दावा, योगी के खिलाफ मर्डर की जांच शुरु करते ही हो गया ट्रांसफर

पिछले साल ही होने वाला टोक्यो ओलंपिक 2020 कोरोना महामारी की वजह से इस साल 23 जुलाई से शुरू हुआ हैं और 8 अगस्त तक जारी रहेगा। बता दें कि मन की बात राष्ट्र के लिए प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो संबोधन है, जो हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है।

Related Post

पीएम मोदी 16 फरवरी को वाराणसी से तीन ज्योतिर्लिंग जोड़ने वाली ट्रेन करेंगे रवाना

Posted by - February 14, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 16 फरवरी को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस…
O Paneerselvam

AIADMK प्रमुख पन्नीरसेल्वम ने कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र- कहा हम जीत रहे हैं..

Posted by - April 1, 2021 0
चेन्नई। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) प्रमुख ओ.पन्नीरसेल्वम (O. Panneerselvam) और के. पलानीस्वामी (K. Palaniswami)ने कार्यकर्ताओं को पत्र…
Population

समस्या न बने जनसंख्या

Posted by - July 11, 2021 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ संख्या मायने रखती है। अधिक हो तो भी, कम हो तो भी। संख्या  सुविधाजनक कम, समस्याजनक ज्यादा…
यूपी विधानसभा चुनाव 2022

BHU मुस्लिम प्रोफेसर पर माया बोलीं- प्रशासन का ढुलमुल रवैया मामले को दे रहा तूल

Posted by - November 21, 2019 0
लखनऊ। यूपी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में संस्कृत पढ़ाने वाले एक मुस्लिम शिक्षक फिरोज खान का लगातार विरोध हो रहा…