मंत्री हरदीप पुरी ने धमकाया और बदसलूकी की- TMC सांसद का आरोप

631 0

तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। तृणमूल कांग्रेस के नेता ने कहा कि अगर बचाव के लिए सांसद न आते तो वह उन पर हाथ उठा सकते थे।उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें पुरी ने बुलाया था, जिस वक्त बुलाया था, तब उनके हाव-भाव बुरे थे।सेन का आरोप है कि पुरी ने उन्हें अंगुली दिखाकर धमकाया और बदसलूकी की, जिसके बाद उनके सहयोगी आ गए।बता दें कि संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथों से कागज छीन कर फाड़ने के बाद सेन को शेष मॉनसून सत्र से निलंबित कर दिया गया है।

बंगाल सीएम ममता बनर्जी की पार्टी के सांसद ने मीडिया को बताया, “पुरी ने मुझे बुलाया था। उन्होंने जिस वक्त बुलाया था, तब उनके हाव-भाव बुरे थे। फिर भी मैं उनके पास गया। फिर मैंने सोचा भी था कि मंत्री ने नाते वह मुझे धमकाएंगे। उन्होंने मेरे ऊपर अंगुली दिखाकर मुझे धमकाया।” सेन का आरोप है, ‘‘केंद्रीय मंत्री ने मेरे साथ बदलसलूकी की। वह मुझसे मारपीट करने ही वाले थे कि मेरे अन्य सहयोगी मेरेबचाव में आ गए।’’

आज देश में कैमरे और कलम पर बंदूक का पहरा बैठा है- IT छापेमारी पर बोले टिकैत

हालांकि, बाद में कुछ पत्रकारों ने जब इस बारे में पुरी से सवाल दागा तो उन्होंने बताया, “मैं इस पर बयान नहीं दूंगा। समय की बर्बादी नहीं करूंगा। ऐसा कुछ नहीं हुआ है।”बता दें कि सेन ने गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथों से कागज छीन लिया था। उन्होंने उसके टुकड़े कर हवा में लहरा दिये थे। वैष्णव उस वक्त संसद के उच्च सदन में पेगासस सॉफ्टवेयर से भारतीयों की जासूसी करने संबंधी खबरों और इस मामले में विपक्ष के आरोपों पर सदन में बयान दे रहे थे।

Related Post

Shakira

शकीरा इस उम्र में बरपाती हैं हुस्न का कहर, युवा दिलों पर करती हैं राज

Posted by - February 2, 2021 0
मुंबई। हॉलीवुड सिंगर शकीरा (Shakira) पूरी दुनिया में अपनी गायिकी, अपने डांस और अपनी परफॉरमेंस से आज भी तहलका मचा…
उद्धव ठाकरे

लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद हटेगा या नहीं, यह जनता पर निर्भर : उद्धव ठाकरे

Posted by - April 4, 2020 0
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना सं​क्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 67 और लोगों के कोरोना वायरस से…

ओलंपिक में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों से मिले राष्ट्रपति, बोले देश का बढ़ाया मान

Posted by - August 14, 2021 0
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में शिरकत करने वाले सभी खिलाड़ियों से राष्ट्रपति भवन कल्चरल सेंटर में…
CM Dhami

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में आवेदनों के डिस्पोजल रेट में उत्तराखंड देश में पहले नंबर पर

Posted by - October 2, 2024 0
देहरादून। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में आवेदनों के डिस्पोजल रेट में उत्तराखंड देश में पहले नंबर पर है। इसके साथ…