पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित किए गए शांतनु सेन, IT मंत्री के हाथ से छीन कर फाड़ा था पेपर

1061 0

आईटी मंत्री के हाथ से कॉपी छीनकर फाड़ देने को लेकर टीएमसी सांसद शांतनु सेन को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार को राज्यसभा शुरू होते ही सभापति एम वेंकैया नायडू ने शांतनु सेन के मानसून सत्र से निलंबन की घोषणा की।नायडू ने कहा- कल जो कुछ हुआ, उससे निश्चित रूप से सदन की गरिमा प्रभावित हुई। इस घटना से मैं बहुत व्यथित हूं।

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- TMC की बंगाल में हिंसा की संस्कृति रही है और वहीं वो संसद में लाने की कोशिश कर रहे। बता दें कि कल अश्विनी वैष्णव पेगासस पर सदन में बयान दे रहे थे तभी शांतनु ने उनके हाथों से बयान की कॉपी छीन कर फाड़ दी थी। सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि कल जो कुछ हुआ, निश्चित रूप से उससे सदन की गरिमा प्रभावित हुई। सेन ने गुरुवार को राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथों से कागज छीन लिया था। इसके बाद उसके टुकड़े कर हवा में फेंक दिये थे।

दैनिक भास्कर किसी के आगे नहीं झुका, छापे से आश्चर्य नहीं- अख़्तर ने सरकार पर कसा तंज

केंद्रीय मंत्री वैष्णव उस समय उच्च सदन में पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिये भारतीयों की जासूसी करने संबंधी खबरों और इस मामले में विपक्ष के आरोपों पर बयान दे रहे थे। उसी दौरान, तृणमूल कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल के सदस्य हंगामा करते हुए आसन के समीप आ गए तथा नारेबाजी करने लगे। उपसभापति हरिवंश ने हंगामा कर रहे सदस्यों से असंसदीय व्यवहार ना करने का अनुरोध किया था लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।

Related Post

Chandrashekhar Upadhyay

रामपुर तिराहे का बलिदानी-स्मारक मेरे लिए एक मंदिर है : चंद्रशेखर उपाध्याय

Posted by - October 2, 2021 0
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सलाहकार चंद्रशेखर पंडित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (Chandrashekhar Upadhyay) ने 2 अक्टूबर को…
आयुष्मान भारत याेजना

राहुल गाँधी को सपना दिखाने के लिए भी ट्यूशन लेनी पड़ती है-स्मृति ईरानी

Posted by - December 19, 2018 0
नई दिल्ली। तीन राज्यों में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पूरे फॉर्म में हैं और लगातार मोदी सरकार…
बीजेपी उम्मीदवार

bjp ने सात उम्मीदवारों की सूची में गोरखपुर से रवि किशन और जौनपुर से केपी सिंह को मैदान में उतारा

Posted by - April 15, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 7 और सीटों पर उम्मीदवारों के…