खुलासा : पैगासस जासूसी लिस्ट में पूर्व सीबीआई प्रमुख एवं अनिल अंबानी का भी नाम

619 0

कोरोना संकट के बीच भारत में पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए जासूसी मामले में रोज नए-नए नामों का खुलासा हो रहा है, जिसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। दा वायर के मुताबिक जासूसी लिस्ट में उद्योगपति अनिल अंबानी एवं पूर्व सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा का भी नाम शामिल है.आलोक वर्मा को केंद्र सरकार ने 2018 में सीबीआई के डायरेक्टर पद से बर्खास्त कर दिया था, इसके तुरंत बाद ही वह पेगासस लिस्ट में शामिल हो गए।

वहीं अनिल अंबानी को लेकर वायर ने कहा- इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती कि अंबानी वही नंबर यूज कर रहे हैं या फिर बदल दिया है। राफेल से जुड़े अधिकारियों के भी नंबर इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं, साथ ही फ्रांस की कंपनी एनर्जी EDF के प्रमुख हरमनजीत नेगी का फोन नं. इस लिस्ट में मिला है।

समाचार पोर्टल द वायर ने खबर दी है कि जिस फोन नंबरों का अनिल अंबानी और रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के एक अन्य अधिकारी ने उपयोग किया, वे नवंबर उस लीक सूची में शामिल है, जिसका विश्लेषण पेगासस परियोजना समूह के मीडिया भागीदारों ने किया था।

रिपोर्ट के अनुसार भारत में दसॉ एविएशन के प्रतिनिधि वेंकट राव पोसिना, साब इंडिया के पूर्व प्रमुख इंद्रजीत सियाल और बोइंग इंडिया के प्रमुख प्रत्यूष कुमार के नंबर भी 2018 और 2019 में विभिन्न अवधि में लीक आंकड़े में शामिल हैं। फ्रांस की कंपनी एनर्जी ईडीएफ के प्रमुख हरमनजीत नेगी का फोन नंबर भी लीक आंकड़े में शामिल है। वह इस अवधि के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रां की भारत यात्रा के दौरान आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।

भाजपा विधायक अनिल शर्मा पर बहु ने लगाए दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप

दरअसल पिछले रविवार को एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह ने खुलासा किया कि केवल सरकारी एजेंसियों को ही बेचे जाने वाले इजराइल के जासूसी साफ्टवेयर के जरिए भारत के दो केन्द्रीय मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं और एक न्यायाधीश सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों और कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर हैक किये जाने की संभावना है।

Related Post

CM Dhami

हमारे सामाजिक मूल्यों का प्रतिबिंब है विजयदशमी का पर्व: सीएम धामी

Posted by - October 24, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) मंगलवार को परेड ग्राउण्ड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में…
CM Vishnudev

नन्ही मुस्कानों के संग मुख्यमंत्री ने मनाया अपना जन्मदिन

Posted by - February 21, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह पहुंचकर अपना जन्मदिन नन्ही मुस्कानों के…
आयुष्मान खुराना

लॉकडाउन में आयुष्मान खुराना करने जा रहे हैं पढ़ाई , करेंगे ऑनलाइन कोर्स

Posted by - May 6, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना लॉकडाउन में ऑनलाइन कोर्स करने जा रहे हैं। देश में कोरोना वायरस के चलते लंबे…
पूर्व सांसद पर गैगेस्टर का आरोप

अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने वाले धनंजय सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित

Posted by - March 5, 2021 0
मऊ जिले के गोहना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह…