यूपी में जंगलराज! अलीगढ़ में चोरी का इल्जाम लगाकर दबंगो ने की दलित युवक की हत्या

568 0

यूपी में दलितों के खिलाफ जारी अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है, अलीगढ़ में चोरी का इल्जाम लगाकर एक दलित युवक की हत्या कर दी गई। अलीगढ़ के हरदुआगंज थाने के नगरिया भूड़ गांव के रविंद्र पाल के ऊपर दबंगो ने गेंहू चोरी का इल्जाम लगाया और घर में घुसकर जमकर पिटाई की।  पिटाई के बाद भी दबंग नहीं मााने और दलित युवक को बिजली के खंडे के साथ खड़ा करके उसकी शर्ट से ही उसका गला घोंट दिया जिससे युवक की मौत हो गई।

हत्या की जानकारी लगते ही आसपास के गांव के काफी लोगों की भीड़ लग गई, भारी पुलिस फोर्स पहुंच आई लेकिन तब तक आरोपी बाप-बेटा एवं भांजा मौके से फरार हो गए।  पुलिस ने बताया कि उसने देर रात इस मामले के मुख्य आरोपी राजबहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है।

कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने उठाई आवाज़, मांग- कानून रद्द कर किसानों को मिले न्याय

रविन्द्र (22)की पांच महीने पूर्व शादी हुई थी। घटना के बाद युवक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। उसके घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं दूसरी ओर पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।घटना के वक्त गांव के कई लोग मौके पर मौजूद थे। लेकिन किसी ने कुछ नहीं बोला। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने राज बहादुर, अनुराग सिंह और शिब्बू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें से एक आरोपी राज बहादुर को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Related Post

पीएम के संसदीय क्षेत्र में बाढ़ से त्राहिमाम, लोगों ने दी मतदान बहिष्कार की धमकी

Posted by - August 11, 2021 0
लगातार हो रही बारिश से यूपी के तमाम जिले बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है, उन्हीं प्रभावित जिलों में…
Keshav Prasad Maurya

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर केशव मौर्य ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - January 30, 2026 0
लखनऊ! आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते…
Ram Navami

चैत्र रामनवमी के अवसर पर श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ से गुंजायमान होगा पूरा प्रदेश

Posted by - March 29, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने चैत्र रामनवमी (Ram Navami) के मंगलमयी उपलक्ष्य में सभी जनपदों में 24 घंटे…