कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने उठाई आवाज़, मांग- कानून रद्द कर किसानों को मिले न्याय

611 0

संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष द्वारा सरकार पर लगातार हमला किया जा रहा है, अब विपक्ष ने कृषि कानून का मुद्दा उठाया है। गुरुवार को संसद का सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस के सांसदों ने गांधी मूर्ति के पास प्रदर्शन किया और कानून निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल हुए, इस दौरान कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी हाय-हाय के नारे भी लगाए और किसानों के लिए न्याय की मांग की।

बता दें कि आज से आंदोलनकारी किसान कृषि कानून के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरने पर बैठेंगे जहां एक संसद का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले आज आप सांसद भगवंत मान ने लोकसभा में कृषि कानूनों को वापस लेने का स्थगन प्रस्ताव दिया था।

वहीं कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमने किसानों से नए कृषि कानूनों के संदर्भ में बात की है। किसानों को कृषि कानूनों के जिस भी प्रावधान में आपत्ति हैं वे हमें बताए, सरकार आज भी खुले मन से किसानों के साथ चर्चा करने के लिए तैयार है।

विवादों के कटघरे में गुजरात के शिक्षा मंत्री, ‘घूसखोर’ इंजीनियर की किताब का किया विमोचन

संसद का मानसून सत्र जारी है, ऐसे में विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। पहले जहां विपक्ष ने सरकार को कोरोना और ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों के आंकड़ों पर घेरा तो अब गुरुवार को सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस के सांसदों ने गांधी स्टैच्यू के सामने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए प्रदर्शन किया।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण में की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के किया सुन्दरकाण्ड का पाठ

Posted by - January 16, 2024 0
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को सिद्धार्थनगर जनपद पहुंचकर जिले के हनुमानगढ़ी…
पाक के ठिकाने तबाह

भारतीय सेना के मिसाइल हमले में पाक के ठिकाने तबाह, वीडियो जारी

Posted by - March 5, 2020 0
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर घाटी में पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। जिसका भारतीय सेना ने गुरुवार को करारा…
priyanka gandhi Jhumur dance in assam

असम : प्रियंका गांधी ने आदिवासियों के साथ किया झुमुर नृत्य

Posted by - March 1, 2021 0
असम। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandi) वाड्रा सोमवार को चुनाव प्रचार…