विवादों के कटघरे में गुजरात के शिक्षा मंत्री, ‘घूसखोर’ इंजीनियर की किताब का किया विमोचन

935 0

गुजरात के शिक्षा मंत्री विवादों के कटघरे में खड़े दिखाई दे रहे हैं, एक घूसखोर की किताब विमोचन को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अहमदाबाद में अधिकारी को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसकी किताब का विमोचन शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्मा ने किया था।इंजीनियर निपुण चौकसी ‘स्मित और स्पंदन’ व ‘परेशान कैसे करें’ किताब का लेखक हैं। अप्रैल में उसकी किताब का विमोचन शिक्षा मंत्री ने किया था। चौकसी पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने घूसखोरी का आरोप लगाया है, उसके दो लॉकरों से 74.50 लाख और 1.52 करोड़  बरामद हुए हैं।हैरान करने वाली बात ये है कि लॉकर से जो नोट बरामद हुए हैं, उनमें 500 और 1000 के वह नोट भी शामिल हैं जो 2016 से ही बंद हैं।

गुजरात के शिक्षा मंत्री ने किया घूसखोर इंजीनियर कि किताब का विमोचन: गुजरात के अहमदाबाद में उस अधिकारी को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसकी किताब का विमोचन कुछ दिनों पहले खुद गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्मा ने किया था। गुजरात के एंटी करप्शन ब्यूरो ने घूसखोरी के आरोप में इंजीनियर निपुण चौकसी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के दो लॉकरों से लाखों रुपये नकद बरामद मिलने से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। गुजरात एसीबी की टीम ने अब तक इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद नहीं थी।

अगर किसान गुंडे हैं तो किसानों द्वारा उगाया अनाज खाना बंद करें लेखी- किसान नेता कक्का

हैरान करने वाली बात ये है कि लॉकर से जो नोट बरामद हुए हैं, उनमें 500 और 1000 के वह नोट भी शामिल हैं जो 2016 से ही बंद हैं।
इंजीनियर निपुण, साहित्य के क्षेत्र में भी खासी रुचि रखता है। वह ‘स्मित और स्पंदन’ व ‘परेशान कैसे करें’ किताब का लेखक भी हैं। अप्रैल में उसकी किताब का विमोचन राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्मा के द्वारा कराया गया था। इंजीनियर निपुण को एसीबी ने ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। जब उसके दो लॉकरों की जांच की गई तो उसमें से 74.50 लाख और 1.52 करोड़ रुपये और सोने के जेवर भी बरामद हुए हैं।

Related Post

CM Dhami

स्मार्ट गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सभी परिवारों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य करें: सीएम धामी

Posted by - July 21, 2025 0
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य के अम्ब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज‘ का टर्न ओवर वर्ष 2030 तक…
CM Bhajanlal Sharma

पीएम मोदी की ध्यान-साधना देश की सेवा और विश्व के कल्याण को समर्पित: सीएम भजनलाल शर्मा

Posted by - May 31, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान-साधना…
झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड चुनाव: दूसरे चरण का चुनावी शोर थमा, मुख्यमंत्री समेत 260 उम्मीदवार मैदान में

Posted by - December 5, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 20 विधानसभा सीट पर सात दिसंबर को वोट डाले जायेंगे। इन…
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ भी गुजरात की तरह तेजी से आगे बढ़ रहा: सीएम विष्णुदेव

Posted by - November 11, 2025 0
अहमदाबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को लगभग 33 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…