दैनिक भास्कर के ठिकानों पर आयकर की रेड, लोग बोले- पत्रकारिता पर मोदीशाह का प्रहार

663 0

देश भर में दैनिक भास्कर समूह के कई कार्यालयों पर आयकर विभाग ने छापे मारे हैं, रात ढाई बजे के बाद से छापेमारी की जा रही है। इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग की ये छापेमारी भास्कर के  नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र कार्यालय पर की गई है। बता दें कि देश के सबसे बड़े अखबार समूहों में एक, दैनिक भास्कर कोविड की दूसरी लहर की तबाही पर रिपोर्टिंग करने में सबसे आगे था। इस पर एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्विट कर कहा-पत्रकारिता पर मोदीशाह का प्रहार, मोदीशाह का एक मात्र हथियार IT ED CBI

छापेमारी का विरोध करते हुए एक यूजर ने लिखा- संवैधानिक संसंस्थाओ का दुरुप्रयोग कैसे किया जाता है, रंगा बिल्ला की जोड़ी सिखा रही हैं…उन्होंने बताया कि टीवी समाचार चैनल भारत समाचार समूह और उसके प्रवर्तकों एवं कर्मचारियों के लखनऊ स्थित परिसरों पर इसी तरह से छापेमारी की गई। विभाग या उसके नीति निर्माण निकाय केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से छापेमारी के संबंध में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

पेगासस जासूसी कांड के समर्थन में उतरीं कंगना! बोलीं- राजा भी अपने प्रजा की जासूसी करता था

सूत्रों ने बताया कि भास्कर समूह के खिलाफ की गई कार्रवाई में समूह के प्रवर्तकों के मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित आवासीय स्थानों पर भी छापे मारे जाना शामिल है। केंद्रीय अर्धसैनिक बल- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सैनिकों और मध्य प्रदेश पुलिस के कर्मियों को भोपाल में आयकर टीमों को सुरक्षा देते देखा गया। दोनों मीडिया संगठन देश में कोविड-19 प्रबंधन की आलोचना करते रहे थे और अप्रैल-मई में देश को बुरी तरह प्रभावित करने वाली वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के दौरान इस विषय पर कई खबरें की थीं।

Related Post

CM Dhami

सुरक्षित सीमा, सशक्त उत्तराखंड: सीएम धामी–आईटीबीपी समन्वय मजबूत

Posted by - February 22, 2026 0
देहरादून : रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक…
Dharmendra_Pradhan

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा-राहुल गांधी की है छोटी मानसिकता

Posted by - February 25, 2021 0
मथुरा।  केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) एक दिवसीय दौरे पर वृंदावन पहुंचे। साध्वी ऋतंभरा के आश्रम में दिव्यांग…
प्याज की कीमतें

प्याज की कीमतें नियंत्रित करने का हर संभव प्रयास कर रही है सरकार : राम विलास पासवान

Posted by - December 5, 2019 0
नई दिल्‍ली। देश में प्‍याज की बढ़ी कीमतों ने जहां आम आदमी के ‘आंसू’ निकाल रखे हैं। वहीं प्‍याज को…
मिसाइल वुमन डॉ. टेसी थॉमस

मिसाइल वुमन डॉ. टेसी थॉमस बोलीं- दुश्मन को पानी के रास्ते भी दी जा सकेगी मात

Posted by - December 6, 2019 0
नई दिल्ली। मिसाइल वुमन के नाम से प्रसिद्ध भारत की पहली महिला प्रक्षेपास्त्र वैज्ञानिक डॉ. टेसी थॉमस अग्नि-5 मिसाइल का…