विकास दुबे हत्याकांड एनकाउंटर में मारे गए अमर की पत्नी खुशी दुबे की रिहाई की लड़ाई लड़ेगी बसपा

967 0

यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा ने ब्राह्मणों को लुभाने के लिए पहले ब्राह्मण आंदोलन का ऐलान किया अब एक नई लड़ाई का ऐलान किया है। कानपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की रिहाई के लिए लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा बिकरू कांड में खुशी का कोई रोल नहीं फिर वह जेल में क्यों है, उसका केस स्वयं पार्टी महासिव सतीश मिश्र लड़ेंगे।

नकुल ने बताया कि खुशी दुबे हत्याकांंड के वक्त नाबालिग थी, परिजनों ने इसके लिए अदालत में हलफनामा भी पेश किया था।बता दें कि बिकारू कांड के महज तीन दिन पहले अमर दुबे की खुशी दुबे से शादी हुई, अमर दुबे को पुलिस ने गुरुग्राम में एनकाउंटर में मार गिराया था।

मायावती की सरकार में मंत्री रहे नकुल दुबे ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि एक साल से बाराबंकी के juvenile centre में बंद अमर दुबे की नाबालिग विधवा खुशी दुबे की रिहाई के लिए बसपा के ब्राह्मण चेहरे और सीनियर एडवोकेट सतीश मिश्रा प्रयास करेंगे। सतीश मिश्रा 23 जुलाई को अयोध्या में होने वाले ब्राह्मण सम्मेलन में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें मायावती का बेहद खास माना जाता है।

पेगासस: बंगाल चुनाव के दौरान हुई थी प्रशांत किशोर की जासूसी

पिछले शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर के बिकरू कांड के बाद मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे की पत्नी को जमानत देने से इनकार कर दिया। पुलिस की एक टीम दो जुलाई, 2020 की रात गैंगस्टर विकास दुबे के घर पर दबिश देने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान विकास दुबे ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर पुलिस दल पर हमला कर दिया जिसमें आठ पुलिसकर्मी मारे गये थे और छह अन्य घायल हो गये थे। इस हमले में अमर दुबे भी शामिल था जो बाद में मुठभेड़ में मारा गया था।

Related Post

AK Sharma

बिजली के छोटे बकायदारों का विद्युत कनेक्शन न काटा जाए,त्रुटि रहित बिल निर्गत किया जाए: एके शर्मा

Posted by - January 24, 2025 0
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जौनपुर जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की…
School will be opened in Vantangiya villages in Gonda

गोण्डा प्रशासन की बड़ी सफलता: वनटांगिया ग्रामों में खुलेगा स्कूल

Posted by - March 30, 2025 0
गोण्डा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में जनपद गोण्डा प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। योगी…

पीसीएल ने की विद्युत मजदूर संयुक्त मोर्चा द्वारा घोषित आंदोलन को वापस लेने की अपील

Posted by - March 12, 2023 0
लखनऊ। विद्युत मजदूर संयुक्त मोर्चा (Vidyut Mazdoor Sanyukt Morcha) उत्तर प्रदेश की उच्चस्तरीय वार्ता दिनांक 11 मार्च 2023 को पीसीएल…
AK Sharma

प्रदेश में गरीब उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों में मिल रही 53 प्रतिशत की छूट: एके शर्मा

Posted by - July 31, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के…