हम कोई हंगामेदार आदमी नहीं हैं जो हंगामा काटते फिरें, हमें सिर्फ अपने मुद्दे से मतलब- टिकैत

635 0

संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो चूका है, कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने 22 तारीख से संसद के बाहर प्रदर्शन करने का दावा किया है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा है कि हम कोई हंगामेदार आदमी नहीं हैं जो हंगामा काटते फिरें। टिकैत के कहा- हम किसान हैं, जंतर-मंतर का मतलब है संसद भवन। हम वहीं मंच लगाकर बैठ जाएंगे। वह हमारा पुराना ठिकाना है। टिकैत ने कहा- 22 तारीख को 200 लोग जाएंगे। वहां पर बैठकर अपनी बात कहेंगे। ये 200 लोग टिकट लेकर बस से जाएंगे।

संसद में हो रहे हंगामे को लेकर जब राकेश टिकैत से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, वे हमारा नहीं, अपना मुद्दा उठा रहे हैं।रिपोर्टर ने उनसे सवाल पूछा कि संसद में केवल दो ही मुद्दे विपक्ष उठा रहा है एक किसान का मुद्दा और दूसरा फोन टैपिंग का मुद्दा? इसका जवाब देते हुए किसान नेता ने कहा कि हमारा मुद्दा ही नहीं केवल अपना भी मुद्दा उठा रहे हैं क्योंकि वह सभी किसान है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने फोन टैपिंग के मुद्दे पर कहा कि, ‘ जहां तक फोन टैपिंग का मुद्दा है अगर फोन ले रखा है तो टैप तो होना ही है। हमारी भी फोन टैप होते हैं सब के हो रहे हैं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ से हुआ 30.80 करोड़ का राजस्व

राकेश टिकैत ने फोन टैपिंग पर कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। रिपोर्टर ने सवाल पूछा कि क्या आप का भी फोन टैप होता है इस पर उन्होंने कहा कि हमारे भी होते हैं पूरे परिवार के होते हैं। जो संगठन में हमारे लोग हैं उन सब के फोन टैपिंग पर है।

Related Post

cm yogi meeting

निवेशकों को देय इंसेंटिव के मामले न रहें लंबित, तत्काल दिलाएं लाभ: सीएम योगी

Posted by - May 16, 2023 0
लखनऊ। तहसीलों की कार्यप्रणाली में बड़े सुधार की आवश्यकता है। हमें पारदर्शिता, समयबद्धता को लेकर ठोस प्रयास करना होगा। शिकायतों…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी के ‘ब्रांड यूपी’ की मचेगी धूम, अमेरिकी डेलिगेशन दिलाएगा ‘बूम’

Posted by - October 18, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ‘ब्रांड यूपी’ (Brand UP) की अब दुनियाभर में धूम मचेगी।…
CM Dhami

सहकारिता के ज़रिए किसानों, महिलाओं और युवाओं को मिल रहा सीधा लाभ: मुख्यमंत्री

Posted by - December 23, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में आयोजित सहकारिता मेला 2025 में प्रतिभाग किया।…
CM Dhami

शिलान्यास होने वाली योजनाएं तय सीमा में पूरी की जाएंगी: सीएम धामी

Posted by - December 7, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को इन्दिरा मार्केट, देहरादून के निकट विधानसभा क्षेत्र राजपुर के अन्तर्गत…